नाबालिग को बंधक बनाकर 3 दिनों तक दुष्कर्म, लड़की लौटी तो खुला राज, 24 घंटे में सलाखों के पीछे पहुंचा दरिंदा त्रिलोचन, मोटरसाइकिल जब्त
A minor was held hostage and raped for three days. The girl returned and the secret was revealed. The culprit, Trilochan, was behind bars within 24 hours and his motorcycle was seized.
रायगढ़ : रायगढ़ जिला में भूपदेवपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र से लापता 16 साल की लड़की को रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर दस्तयाब कर मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया. आरोपी ने नाबालिग लड़की को शादी का झासा देकर ले जाने और दुष्कर्म किए जाने के आरोप में 64 बीएनएस और 6 पाक्सो एक्ट धाराएं जोड़ी गई.
मिली जानकारी के मुताबिक लड़की के पिता ने 4 मई को थाना भूपदेवपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 30 अप्रैल 2026 की रात उनकी बेटी घर से लापता हो गई. परिजनों द्वारा आसपास गांव एवं रिश्तेदारों के यहां लगातार तलाश करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चलने पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना भूपदेवपुर में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपराध क्रमांक 77/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर जांच शुरू की गई.
जुर्म दर्ज होने के दुसरे दिन थाना प्रभारी भूपदेवपुर संजय नाग को मुखबिर से खबर मिली कि गुम बालिका खरसिया में देखी गई है. खबर मिलने के बाद पुलिस टीम रवाना हुई. इसी दौरान लड़की के वापस अपने घर पहुंची. जिसे उसके परिजनों द्वारा थाना तलब किया गया.
महिला पुलिस अधिकारी द्वारा दस्तयाब बालिका का बयान लिया गया. जिसमें लड़की ने बताया कि आरोपी त्रिलोचन चौहान उम्र 24 साल निवासी भूपदेवपुर उसे शादी का झांसा देकर मोटरसाइकिल से खरसिया ले गया था, जहां उसके साथ 2-3 दिनों तक दुष्कर्म किया गया। बालिका के कथन एवं मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण में धारा 64 बीएनएस एवं 6 पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं.
थाना प्रभारी भूपदेवपुर उप निरीक्षक संजय नाग के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश कर 6 अप्रेल 2026 के शाम उसे हिरासत में लिया. पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध कबूल करने पर घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल जब्त की गई और आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे कल न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
आरोपी
त्रिलोचन चौहान उम्र 24 साल निवासी भूपदेवपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



