दुर्ग जा रही यात्री बस फिसलने से हादसे की शिकार, 5 लोगों की मौत!, 3 महिलाओं और 2 बच्चों समेत 10 लोग गंभीर रूप से घायल, मौके पर सुरक्षाबल

A passenger bus heading to Durg met with an accident after skidding; 5 people died, and 10 others—including 3 women and 2 children—sustained serious injuries. Security forces are at the scene.

दुर्ग जा रही यात्री बस फिसलने से हादसे की शिकार, 5 लोगों की मौत!, 3 महिलाओं और 2 बच्चों समेत 10 लोग गंभीर रूप से घायल, मौके पर सुरक्षाबल

बीजापुर : बीजापुर से रायपुर-दुर्ग जा रही यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में अब तक 5 लोगों के मौत की खबर सामने आई है. इतना ही नहीं हादसे में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. जिनका इलाज जारी है. यह भीषण सड़क हादसा नेलसनार थाना क्षेत्र में हुआ है.
कैसे हुआ भीषण सड़क हादसा?
मिली जानकारी के मुताबिक रात करीब 10 बजे बीजापुर से रायपुर-दुर्ग जा रही मनीष ट्रैवल्स' की यात्री बस नम्बर CG 07 9655 शनिवार को भैरमगढ़ के पास बांगापाल में अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसे में पांच लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है. इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी. हादसे में घायल यात्रियों को फौरन इलाज के लिए नेलसनार अस्पताल ले जाया जा रहा है. वहीं, भैरमगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी घायलों के इलाज के लिए आवश्यक तैयारियां की गई. स्वास्थ्य विभाग की टीम को अलर्ट रखा गया. 
राहत एवं बचाव कार्य जारी
फिलहाल घायलों को नेलसनार अस्पताल ले जाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के पहुंचते ही इलाज शुरू कर दिया जाएगा. बताया जा रहा है कि हादसा नेलसनार थाना क्षेत्र में हुआ है. स्थानीय स्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी है. फिलहाल हादसे की वजह का पता नहीं चल पाया है. पुलिस और प्रशासन की तरफ से मृतकों और घायलों की असल तादाद और उनकी हालत की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb