शराब के नशे में वकील बना खौफ की वजह, कार के ऊपर चढ़कर हथियार लहराते वीडियो वायरल, अशांति फैलाने के आरोप में गिरफ्तार, पिस्टल और तलवार जब्त

Drunken Lawyer Becomes a Source of Terror: Video of Him Climbing onto a Car and Brandishing Weapons Goes Viral; Arrested on Charges of Spreading Unrest; Pistol and Sword Seized.

शराब के नशे में वकील बना खौफ की वजह, कार के ऊपर चढ़कर हथियार लहराते वीडियो वायरल, अशांति फैलाने के आरोप में गिरफ्तार, पिस्टल और तलवार जब्त

बिलासपुर : बिलासपुर शहर में रविवार रात एक वकील ने नशे की हालत में हथियार लहराकर दहशत फैला दी. ‘हर हर महादेव’ गाने पर खुलेआम तलवार, पिस्टल और फरसा लहराकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. यह मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र के पॉश इलाके रामावैली कॉलोनी का है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी वकील अंशुमान श्रीवास्तव उम्र 41 साल अपने घर के बाहर बैठकर शराब पी रहा था और हथियार लहराकर राहगीरों में दहशत पैदा कर रहा था. घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल से रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने जांच शुरु की और आरोपी की पहचान कर ली.
थाना प्रभारी उमेश साहू अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने मकान नंबर 124, ब्लॉक एल-5 को चारों तरफ से घेर लिया और आरोपी को हथियारों के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया. तलाशी के दौरान 32.5 इंच की तलवार, एक पिस्टल और फरसा बरामद किया गया. पुलिस ने वायरल वीडियो और अन्य तकनीकी सबूतों के आधार पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया. आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया.
आरोपी
अंशुमान श्रीवास्तव उम्र 41 साल
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t