बुजुर्ग से 11 लाख रूपये की ठगी, शिक्षक व उसकी भाभी के खिलाफ पुलिस ने FIR करने से किया इंकार, न्यायालय के आदेश से दर्ज हुई एफआईआर

Elderly man swindled out of ₹11 lakh; police initially refused to register an FIR against a teacher and his sister-in-law, but the case was eventually registered following a court order.

बुजुर्ग से 11 लाख रूपये की ठगी, शिक्षक व उसकी भाभी के खिलाफ पुलिस ने FIR करने से किया इंकार, न्यायालय के आदेश से दर्ज हुई एफआईआर

रायगढ़ : विद्यार्थियों को ईमानदारी की शिक्षा देने वाले शिक्षक वो भी शासकीय शिक्षक ही अगर धोखाधड़ी करने लगे तो गुरू की शिक्षा व्यर्थ है ऐसा ही एक मामला रायगढ़ अदालत के आदेश से थाना चक्रधर नगर को एफआईआर करना पड़ा है. रिटायर्ड बुजुर्ग को सरकारी शिक्षक ने अपने ही भाई-भाभी के साथ मिलकर 11 लाख रुपये की ठगी की. पुलिस अब मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक सरकारी शिक्षक नितिन कुमार मिश्रा ग्राम पतरापाली शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ हैं. उनके द्वारा अपने भाई निशांत मिश्रा, जिसकी बाद में मौत हो गई और अपनी भाभी सौभाग्य लता मिश्रा के साथ मिलकर रितायेद बुजुर्ग मनोहर लाल नंदे पिता स्व सोमनाथ उम्र करीब 68 साल निवासी छोटे अतरमुड़ा रायगढ़ को भारतीय रिजर्व बैंक की योजना के अंतर्गत 12% वार्षिक ब्याज देने का झांसा देते हुए 11,00,000/- रुपये की धोखाधड़ी की गई.
जिसकी रिपोर्ट पीड़ित मनोहर लाल नंदे केने थाना चक्रधर नगर में दी. लेकिन पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने से इंकार कर दिया था.
जिसके बाद पीड़ित ने अपने अधिवक्ता राजीव कालिया के जरिए रायगढ़ जिला अदालत में मामला पेश किया. जिसमें न्यायालय न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी देवाशीष ठाकुर ने इस आशय का आदेश पारित किया गया कि FIR दर्ज कर प्रावधानों के मुताबिक जांच पूरी करते हुए अंतिम प्रतिवेदन अदालत के सामने पेश करें.
जिसके बाद थाना चक्रधर नगर पुलिस ने 1 नवम्बर 2026 को धारा 34, 420, 467, 468, 471 भारतीय दंड संहिता 1860 के तहत अपराध क्रमांक 0541/2026 के रूप में सौभाग्य लता मिश्रा पति स्व निशांत कुमार मिश्रा और नितिन कुमार मिश्रा पिता स्व वैकुंठ मिश्रा निवासी छोटे अतरमुड़ा रायगढ़ के खिलाफ FIR दर्ज की गई.
इन लोगों के ने पीड़ित से भारतीय रिजर्व बैंक की योजना पर 5 साल के लिए धनराशि निवेश करने पर 12% वार्षिक ब्याज देने का भरोसा दिलाते हुए परिवादी से कुल 11,00,000/- रुपये कई अवसरों पर चेक के चेक के जरिए लिया और नितिन मिश्रा और सौभाग्य लता मिश्रा ने नकली बॉन्ड पेपर प्रार्थी को लाकर दिया.
बीच में निशांत मिश्रा की मौत हो गई. उसके बाद परिवादी को शक होने पर योजना के बारे में पता लगाया तो पता चला कि ऐसी कोई भी योजना भारतीय रिजर्व बैंक की नहीं है. तब प्रार्थी को महसूस हुआ कि उसके जीवनभर की कमाई, जो कि सेवानिवृत्ति के पश्चात ग्रेच्युटी, प्रोविडेंट फंड और अन्य स्वत्व के रूप में मिली थी. उसे इन लोगों के द्वारा धोखाधड़ी कर ठगी किया गया है.
पीड़ित का कहना है कि धोखा देने के लिए शुरू में भरोसा जीतने के लिए ब्याज भी दिया गया. बाद में ब्याज देना बंद हुआ. तब पता करने पर पता चला कि भारतीय रिजर्व बैंक की ऐसी कोई भी योजना नहीं है. बॉन्ड के द्वारा दिए गए बॉन्ड पेपर कूट रचित और फर्जी निकले.
परिवादी के अधिवक्ता राजीव कालिया का कहना है कि आजकल बुजुर्ग ठगी का ज्यादा शिकार हो रहे हैं. ऐसी हालत में अपराध के रोकथाम के लिए कानून के मुताबिक जुर्म दर्ज करना जरुरी है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb