बुजुर्ग महिला की हत्या, खाट के पाए से सिर पर हमला, बेटा- घूमने से मना करती थी दादी को मैंने मार डाला, शव के पास बैठा रहा, आरोपी मृत्युंजय गिरफ्तार

Elderly woman murdered; struck on the head with a cot leg. Her son confessed, "I killed my grandmother because she used to forbid me from going out." He remained seated beside the body; the accused, Mrityunjay, has been arrested.

बुजुर्ग महिला की हत्या, खाट के पाए से सिर पर हमला, बेटा- घूमने से मना करती थी दादी को मैंने मार डाला, शव के पास बैठा रहा, आरोपी मृत्युंजय गिरफ्तार

बिलासपुर/पचपेड़ी : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में युवक ने खाट के पाए से पीट-पीटकर अपनी 65 साल की दादी की हत्या कर दी. महिला अपने पोते को रात में घूमने से मना करती थी. इसी बात से नाराज होकर पोते ने वारदात को अंजाम दिया. हत्या के बाद आरोपी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और दादी के शव के पास बैठा रहा. इसके बाद उसने अपने पिता और दादी के भाई को फोन कर घटना की जानकारी दी. पुलिस ने आरोपी पोते को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम लोहर्सी के सतनामीपारा निवासी नरबदा कोशले उम्र 65 साल अपने पोते मृत्युंजय उर्फ बब्बू कोशले उम्र 21 साल के साथ रहती थीं. पति तिरिथराम का निधन हो चुका है. उनका बेटा और आरोपी का पिता साजन कोशले परिवार के साथ रोजी-रोटी कमाने ऊटी गया हुआ है. घर में दादी और पोता ही रहते थे.
देर रात तक घूमने से रोकती थी दादी, गुस्से में हत्या की
माता-पिता के बाहर रहने की वजह से बब्बू देर रात तक घूमता था. उसकी दादी उसे ऐसा करने से मना करती थी. आए दिन रोकने-टोकने से बब्बू नाराज रहता था. सोमवार रात भी दादी ने उसे घूमने से मना किया. इससे गुस्साए बब्बू ने खाट के पाए से दादी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. हमले में गंभीर रूप से घायल नरबदा की मौके पर ही मौत हो गई.
फोन कर पिता से कहा- दादी को मार डाला
वारदात के बाद आरोपी बब्बू ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और दादी के शव के पास बैठा रहा. उसने कमरे का दरवाजा अंदर से लॉक कर दिया. इसके बाद पिता साजन कोशले और दादी के भाई भगवत महिलांगे को फोन कर हत्या की जानकारी दी. आरोपी ने फोन पर बताया कि दादी उसे रोज बाहर जाने से रोकती थी. उनकी रोज-रोज की रोक-टोक से परेशान होकर उसने हत्या कर दी.
परिजनों के पहुंचने पर भी नहीं खोला दरवाजा
आरोपी के पिता ने रिश्तेदारों और पड़ोसियों को वारदात की जानकारी दी. ग्रामीणों ने जब दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई. तो बब्बू ने दरवाजा नहीं खोला. इसके बाद डायल 112 को खबर दी गई. पुलिस टीम के पहुंचने पर उसने दरवाजा खोला और बाहर आकर पुलिस की गाड़ी में बैठ गया. पचपेड़ी पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
खिड़की से झांककर देखा तो कमरे में पड़ी थी बहन की लाश
आरोपी का फोन आने के बाद भगवत महिलांगे मौके पर पहुंचे. घर का दरवाजा अंदर से बंद था. उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो उनकी बहन नरबदा कोशले का शव कमरे में पड़ा था. इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस और डायल 112 को खबर दी.
गलत संगत से बचाना चाहती थी दादी
बताया जा रहा है कि दादी अपने पोते की संगत को लेकर चिंतित रहती थी. उसे गलत लोगों के संपर्क में आने से बचाने के लिए रात में बाहर जाने से रोकती थी. इसी बात पर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था.
यह भी बताया जा रहा है कि आरोपी का स्वभाव झगड़ालू था और वह आए दिन किसी न किसी बात पर विवाद करता था. फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे के कारणों, पारिवारिक विवाद और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb