छत्तीसगढ़ भाजपा पूर्व विधायक के कपड़ा शोरूम में युवती की संदिग्ध मौत, फांसी पर लटकी मिली लाश, हत्या की आशंका, गुस्साए परिजनों का चक्काजाम

Suspicious death of a young woman at a clothing showroom owned by a former BJP MLA in Chhattisgarh; body found hanging—foul play suspected, leading to a road blockade by the enraged family.

छत्तीसगढ़ भाजपा पूर्व विधायक के कपड़ा शोरूम में युवती की संदिग्ध मौत, फांसी पर लटकी मिली लाश, हत्या की आशंका, गुस्साए परिजनों का चक्काजाम

जगदलपुर : कोतवाली थाना इलाके के बाफना लाइफस्टाइल कपड़ा शोरूम में काम करने वाली युवती की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. युवती का शव शोरूम की छत पर फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला. घटना के बाद परिजनों ने कई सवाल खड़े करते हुए मौत को संदिग्ध बताया है. घटना के बाद मां और मोहल्लेवासियों ने चक्काजाम कर निष्पक्ष जांच की मांग की.
मिली जानकारी के मुताबिक मेंन रोड स्थित शोरूम बाफना हाउस की छत पर दीपा सागर उनर 22 साल का शव फंदे से लटका मिला. घटना के बाद परिजनों ने कई सवाल खड़े करते हुए मौत को संदिग्ध बताया है. मृतका की मां मुन्नी सागर का आरोप है कि युवती के लापता होने के बाद उन्होंने काफी देर तक उसकी तलाश की. लेकिन उन्हें समय पर न तो सीसीटीवी फुटेज दिखाए गए और न ही कोई स्पष्ट जानकारी दी गई. वहीं परिजन युवती के शरीर पर चोट और नाखून के निशान होने की बात कहते हुए हत्या की आशंका जता रहे हैं. इधर पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
परिजनों के मुताबिक दीपा 21 अक्टूबर से शोरूम में काम करने आ रही थी. घटना से एक दिन पहले शाम करीब 6 बजे से उसका कोई पता नहीं चल रहा था. परिजनों का कहना है कि जब देर रात तक दीपा घर नहीं पहुंची तो परिवार के लोग उसे तलाशने शोरूम पहुंचे. लेकिन काफी देर तक तलाश करने के बाद भी उन्हें दीपा के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली. परिजनों ने शोरूमप्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं.
परिजनों ने कहा- शरीर पर मिले चोट और नाखून के निशान
परिजनों का यह भी आरोप है कि दीपा की तलाश के दौरान शोरुम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तत्काल नहीं दिखाई गई. परिवार का कहना है कि बाद में उन्हें युवती का शव दिखाया गया. जिसके बाद उन्होंने शरीर पर चोट और नाखून के निशान होने की बात कही. इन्हीं हालात के आधार पर परिजन मौत को सामान्य आत्महत्या मानने से इंकार कर रहे हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं. हालांकि मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.
दस दिन पहले से शुरु किया था काम
मृतका दीपा सागर दंतेश्वरी वार्ड के बैला बाजार की निवासी थी. वह करीब दस दिन पहले ही पूर्व विधायक और भाजपा नेता संतोष बाफना के परिवार के प्रतिष्ठान बाफना हाउस में काम पर आई थी. रविवार शाम घर नहीं लौटने पर स्वजन उसकी तलाश में जुट गए. इसी दौरान शोरूम में उसके साथ काम करने वाली एक युवती रात में उसका मोबाइल लेकर घर पहुंची। उसने बताया कि दीपा शाम को ही दुकान से चली गई थी और मोबाइल वहीं छोड़ गई थी.
रात में शोरूम मिला बंद
रात में स्वजन शोरूम पहुंचे। लेकिन तब तक दुकान बंद हो चुकी थी. अगले दिन सुबह वे कोतवाली थाने पहुंचे और पुलिस को खबर दी. इसके बाद पुलिस स्वजनों के साथ शोरूम पहुंची. सीसीटीवी फुटेज में दीपा शोरुम की छत पर जाती दिखाई दी. लेकिन वापस नीचे आती नजर नहीं आई. ढूंढने पर सबसे ऊपर छत पर उसका शव फंदे से लटका मिला. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. करीब एक घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा. अतिरिक्त महिला पुलिसकर्मियों को बुलाया गया. पुलिस की समझाइश के बाद प्रदर्शन खत्म हुआ. इधर मामले में कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है.
तफ्तीश में जुटी पुलिस
 पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 11 बजे युवती की मौत की खबर मिली थी. इसके बाद एफएसएल और फोटोग्राफर टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जरूरी सबूत जुटाए गए. शव को पोस्टमार्टम के लिए डिमरापाल मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. 
मोबाइल और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने दीपा का मोबाइल जब्त कर काॅल रिकार्ड और चैट की जांच शुरू कर दी है. शोरूम के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ वहां काम करने वाले कर्मचारियों और संचालक से भी पूछताछ की जाएगी. कोतवाली थाना प्रभारी लीलाधर राठी ने बताया कि सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb