ताजा खबर न्यूज डेस्क। ऑनलाइन क्लासेज में छत्तीसगढ़ के गुरूजी इन दिनों भारत ही नहीं 16 अन्य देशों के स्टेडेंट भी जुड़ गए हैं। 22 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने इन ऑनलाइन क्लासेस को देखा है।
ऑनलाइन ई-कंटेट को न सिर्फ देखा जा रहा है, बल्कि देश के अन्य राज्यों व विदेशों के विद्यार्थी इससे जुड़ भी रहे हैं। ये बात हम नहीं एससीईआरटी के संयुक्त संचालक डा. योगेश शिवहरे कहते हैं। उन्होंने बताया कि यह रिपोर्ट राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने राज्य सरकार को दी है।
इसे भी पढ़ें: छग सरकार के न्याय पर केंद्र को अन्याय की आशंका, अबतक नही जारी की चावल की अनुमति
इसमें यूनाइटेड स्टेट के अलावा पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, इंडोनेशिया, इराक, साउदी अरब, यूएई, तुर्की, ग्रीस, मलेशिया, फिलीपींस, मिस्र, कुवैत, लेबनान और श्रीलंका शामिल हैं। बताया जाता है कि इन कक्षाओं में सबसे अधिक फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथ्स, कामर्स और अंग्रेजी के पाठों को देखा जा रहा है।
00 पढाई तुंहर दुआर पोर्टल का कमाल
राज्य सरकार की वेबसाइट पर पढ़ई तुंहर दुआर पोर्टल पर शिक्षक हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही माध्यम से बधाों को पढ़ा रहे हैं। एससीईआरटी के संयुक्त संचालक डा. योगेश शिवहरे के मुताबिक श्पढ़ई तुंहर दुआरश् कार्यक्रम के तहत ओपन फार आल आनलाइन कक्षाएं चल रहीं हैं।
इसे भी पढ़ें:मुख्यमंत्री बघेल ने स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल का किया निरीक्षण, बच्चों से की चर्चा और ली ये जानकारी
00 कैसे पता चली ये बात
एससीईआरटी के अधिकारियों की मानें तो पढ़ई तुंहर दुआर कार्यक्रम में किसी भी विद्यार्थी को पहले आनलाइन पंजीयन कराना होता है। पोर्टल पर जिस विषय का वीडियो देखना है उसके लिए पंजीयन कराना होता है और उसमें मौजूदा लोकेशन की जानकारी देनी होती है। इसमें इसी आधार पर यूट्यूब एनालिटिक्स से यह आंकड़ा हासिल हुआ।
इसे भी पढ़ें: गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी करने वाले स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी गिरफ्तार
00 डेली अपडेट होते हैं वीडियोज
एससीईआरटी की ओर से पहली से आठवीं तक के स्टूडेंट्स के सभी विषयों पर प्रतिदिन 45 मिनट की कक्षाएं चलती हैं। वहीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से कक्षा 9वीं से 12वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए प्रतिदिन लाइव कक्षाएं हो रही हैं। इसमें कई आइएएस, आइपीएस, डाक्टर, इंजीनियर, करियर काउंसलरों की रोज मोटीवेशनल स्पीच भी होती है। इसे भी खूब देखा जा रहा है।
इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के इस जिले में सुपोषण अभियान को मुख्यमंत्री ने सराहा, सालभर में कुपोषण दर में आई 8 प्रतिशत कमी
00 आइए अब इसके आंकड़ों पर भी डालते हैं एक नजर-
कुल छात्र 38,27,073
पंजीकृत छात्र 25,65, 113
पंजीकृत शिक्षक 2, 06, 977
वर्चुअल स्कूल 46, 757
अपलोड असाइनमेंट 19,549
छात्रों के जमा असाइनमेंट 2,76,172
कुल शंकाएं 21,353
कुल समाधान 14, 405
आनलाइन कक्षाएं 10,27,912
अपलोड लर्निंग वीडियोज 24, 582
कुल लर्निंग फोटो 15, 434
इसे भी पढ़ें: गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी करने वाले स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी गिरफ्तार