ताजा खबर न्यूज डेस्क। प्रदेश में आज तमाम बड़े कार्यक्रम होंगे। तो वहीं रायपुर में भी कई आयोजन होने वाले हैं। प्रदेश के मुखिया आज कहां जाएंगे ? कौन कहां लेगा सियासी बैठक। किस जगह किसका कौन सा कार्यक्रम होगा। जानने के लिए देखिए ताजा खबर टीम की ये खास रिपोर्ट-
1- प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बिलासपुर के दौरे पर जाएंगे। दोपहर 1ः10 बजे हेलीकाॅप्टर से उड़ान भर कर एसईसीएल हेलीपैड पर लैंड करेेंगे। वहां से कार से वे बिलासपुर जाएंगे। वहां वे तमाम कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
2- डाॅक्टर भीमराव अंबेडकर अस्पताल में कोरोना के मरीजों के लिए सुबह 10 बजे से विशेष ओपीडी की व्यवस्था की गई है।
3-भाजपा की नई प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी और सह प्रभारी नितिन नवीन आज सुबह 9ः30 बजे माना विमानतल पर पहुंचेंगे। इसके बाद कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 10ः30 बजे से 12 बजे तक भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक लेंगे। 12 बजे से 2 बजे तक जिला कार्यकारिणी की बैठक होगी। इसके अलावा डी पुरंदेश्वरी 4 जनवरी को बलौदाबाजार और 5 जनवरी को महासमुंद में बैठक लेंगी। उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहेंगे।
4- राजीव भवन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश कार्यकारिणी और जिला कार्यकारिणी की बैठक सुबह 11 बजे से शुरू होगी।
5- रायपुर जिला चिकित्सालय में कोरोना महामारी को लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक सुबह 11 बजे से।
इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के इस जिले में सुपोषण अभियान को मुख्यमंत्री ने सराहा, सालभर में कुपोषण दर में आई 8 प्रतिशत कमी
6- छत्तीसगढ ग्रामीण कृषि विस्तार संघ के अधिकारियों का धरना- प्रदर्शन बूढापारा धरना स्थल पर सुबह 11 बजे से।
7- बूढा तालाब स्थित आउटडोर स्टेडियम में जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के मुकाबले दोपहर 12 बजे से।
इसे भी पढ़ें:सऊदी अरब की अमीर महिला ने पाकिस्तान के ड्राइवर से रचाई शादी, निशाने पर आये पीएम इमरान खान
8-इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों के लिए आनलाइन प्रशिक्षण दोपहर 2 बजे से ।
9-महामाईपारा के पटेल विद्या भवन में मरार पटेल समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन और प्रतिभा सम्मान 11 बजे से।
इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शराब बंदी को लेकर कहा- बिहार की तरह हम जेल में बंद नही कर सकते
10- विधायक विकास उपाध्याय के आवास पर सुंदरकाण्ड और हनुमान चालीसा का पाठ शाम 4 बजे से।
इसे भी पढ़ें:CM को गिरफ्तार करने वाली महिला IPS के 20 साल में 40 बार ट्रांसफर, अब फिर एक और तबादला