अभनपुर-राजिम मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, रेत से भरे तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवारों को रौंदा, तीन युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत, वाहन जप्त

A horrific road accident occurred on the Abhanpur-Rajim road. A speeding truck loaded with sand crushed bike riders. Three youths died on the spot and their vehicles were seized.

अभनपुर-राजिम मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, रेत से भरे तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवारों को रौंदा, तीन युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत, वाहन जप्त

अभनपुर : अभनपुर-राजिम मार्ग पर देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. बाइक सवार पहले सड़क पर आए मवेशी से टकरा गए, इसी दौरान पीछे से आ रहे रेत से भरे तेज रफ्तार हाईवा ने उन्हें कुचल दिया. हादसा इतना भयावह था कि तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नायकबांधा, हसदा और उरला के निवासी बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी तादाद में लोग मौके पर जुट गए. खबर मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हादसे में शामिल हाईवा वाहन को जप्त कर लिया है. वहीं पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है. हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t