महिला पर जंगली सूअर ने किया जानलेवा हमला, दरलीपारा में भालू का कहर, हाथियों ने की फसलें बर्बाद, किसानों ने की मुआवजे की मांग
A woman was fatally attacked by a wild boar, a bear wreaked havoc in Darlipara, and elephants destroyed crops, and farmers demanded compensation.
दरलीपारा में भालू का कहर, बकरी चराने गए ग्रामीण पर हमला
गरियाबंद/दरलीपारा : 23 नवंबर 2025 को वनपरिक्षेत्र इंदागांव (देवभोग) के सहसखोल परिसर अंतर्गत दरलीपारा निवासी जहरलाल पिता चमरु जाति गांडा पर बकरी चराने के दौरान एक जंगली भालू ने अचानक हमला कर दिया. हमले की खबर मिलते ही वन विभाग की टीम फौरन मौके पर पहुंची और घायल को ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवभोग पहुंचाया गया. जहां उनका प्राथमिक इलाज जारी है.
वन विभाग द्वारा आपातकालीन सहायता राशि भी मौके पर ही परिजनों को प्रदान की गई. विभाग ने बताया कि घायल के इलाज और अन्य देय सहायता के मामले को नियमानुसार आगे बढ़ाया जा रहा है.
वन विभाग का फरमान / महत्वपूर्ण निर्देश
भालू की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए वन विभाग ने ग्रामीणों के लिए जरुरी निर्देश जारी किए हैं-
1. अकेले जंगल न जाएं. बकरी, मवेशी चराने या लकड़ी–चारकोर लेने के लिए समूह में जाएं.
2. सुबह और शाम के समय विशेष सावधानी. इन्हीं समयों में भालू की गतिविधि सबसे ज्यादा रहती है.
3. झाड़ियों, गुफाओं और सुनसान स्थानों से दूरी बनाकर रखें
4. जंगली जानवर दिखे तो तत्काल सूचना दें
5. जंगली जानवरों को उकसाने या उनका पीछा करने से परहेज करें
6. गांवों के आसपास गश्त बढ़ाई जाएगी_वन विभाग ने बताया कि आगामी दिनों में ग्रामीण क्षेत्रों में गश्त और निगरानी बढ़ाई जाएगी, ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके।
वन विभाग का संदेश
जंगल हमारा प्राकृतिक धरोहर है. जंगली जानवरों के साथ सुरक्षित दूरी और सतर्कता ही इस तरह की घटनाओं से बचने का सबसे बड़ा उपाय है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
महिला पर जंगली सूअर ने किया जानलेवा हमला
जांजगीर चांपा : जांजगीर चांपा जिले के डोंगाकोहरौद में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. दिशा मैदान के लिए गई कमला बाई पर अचानक जंगली सूअर ने हमला कर दिया. हमले में महिला के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं. घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है.
पीड़िता के बेटे रमेश कुमार भारद्वाज ने पामगढ़ थाने में बताया कि सुबह करीब 5:30 बजे नहर पर मरघट्टी के पास उनकी मां पर यह हमला हुआ. उसे लहूलुहान हालत में पामगढ़ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया.
वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है और लोगों से अपील किया कि ठंड का मौसम होने के कारण सूर्योदय से पहले और दिन ढलने के बाद घरों से बाहर न निकलें. संबंधित विभाग ने महिला को 3000 रुपये की तत्काल सहायता राशि भी प्रदान की. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
छुरा : रात 2 बजे जंगली भालू ने दस्तक दी. जिससे ग्रामीण लोगों में दहशत फ़ैल गई है. योगेश्वर साहु ने बताया रात में उनके घर की फाटक खुलने की आवाज आई. वहां नींद से जाग गया. और खिड़की से देखा तो जंगली भालू खाने के तेल को पी रहा था. उन्होंने घर के लोगों को आवाज लगाया. लेकिन कोई नहीं उठे. घर के लोगों और आसपास ग्रामीणों को फोन लगाया. जिससे सभी लोग जाग उठे. जंगली भालू एक किलो शक्कर को खाने के लिए ले जा रहे थे. तभी योगेश्वर द्वारा आवाज लगाने से पर्दे के तरफ से कुदकुर भाग गया.
घर की तालाशी पर पता चला घर के दरवाजे का ताला को तोड़कर एक किलो तेल और हर्षिता घर के घी को जंगली भालू पी गया. खबर है कि गांव में बहुत लोगों के घर पहुंचकर जंगली भालू ने दरवाजे को खटखटाया है. जंगली भालू इन दिनों घरेलू सामान तेल गुड़ शक्कर को घर घुसकर चटकर नुक्सान पहुंचा रहे हैं. जिससे ग्रामीण लोग परेशान हैं. अब गांव में जंगली हाथियों के दहशत के बाद जंगली भालू का डर सताने लगा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
हाथियों ने की फसलें बर्बाद, किसानों ने की मुआवजे की मांग
सक्ती : सक्ती जिले के ऋषभतीर्थ और सलिहाभाठा क्षेत्र में हाथियों का एक दल विचरण कर रहा है. हाथियों ने खेतों में धान की खड़ी फसलें रौंद दी है. वन विभाग ने पूरे क्षेत्र में अलर्ट जारी किया है. साथ ही विभाग द्वारा गांव-गांव जाकर लोगों को हाथियों से दूर रहने की समझाइश दी जा रही है. किसानों ने सरकार से फसलों के नुकसान का तत्काल सर्वे कर मुआवजा देने की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



