Monday, May 13, 2024
Homeआयोजनदेश को जोड़ने का काम कर रही भारत जोड़ो यात्रा करनाल पहुंची

देश को जोड़ने का काम कर रही भारत जोड़ो यात्रा करनाल पहुंची

हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा 10 जनवरी तक चलेगी. 8 और 9 जनवरी को राहुल गांधी कुरुक्षेत्र में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे. इसके बाद 11 जनवरी को यह यात्रा पंजाब में प्रवेश करेगी.

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार सुबह हरियाणा में पानीपत से करनाल जिले के कोहंड से शुरू हुई. इस दौरान सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ पद यात्रा की. ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज विजेन्द्र सिंह और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ-साथ रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यहां घरौंदा में कोहंद गांव से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा में भाग लिया. यात्रा में कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा और बॉक्सर विजेंद्र सिंह पहुंचे.

राहुल गांधी की यात्रा के चलते जीटी रोड पर 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया. आज भारत जोड़ो यात्रा करनाल में है और कल कुरुक्षेत्र पहुंचेगी. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा नफरत की राजनीति करती है लेकिन राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा देश को जोड़ने का काम कर रही है. कड़ाके की ठंड में भी राहुल गांधी आधी बाजू की टीशर्ट पहने हैं.

इस बीच बसताड़ा टोल टैक्स पर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने राहुल गांधी से मुलाकात की और उन्हें अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा. वहीं राहुल गांधी ने अपनी सुरक्षा में लगे एक कुत्ता को भी घुमाया. इससे पहले राहुल गांधी पर्ल ढाबा पहुंचे और यहां उन्होंने चाय पी और कार्यकर्ताओं से चर्चा की. भारत जोड़ो यात्रा इन्द्री में रात्रि विश्राम के लिए रुकेगी और अगले दिन सुबह कुरुक्षेत्र जिले की ओर बढ़ेगी. हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा 10 जनवरी तक चलेगी. 8 और 9 जनवरी को राहुल गांधी कुरुक्षेत्र में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे. इसके बाद 11 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा पंजाब में प्रवेश करेगी.

7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी भारत जोड़ो यात्रा
भारत जोड़ो यात्रा ने बृहस्पतिवार की शाम उत्तर प्रदेश से हरियाणा में पुन: प्रवेश किया था. राहुल गांधी ने शुक्रवार को पानीपत में एक रैली को संबोधित किया और अर्थव्यवस्था के साथ-साथ बेरोजगारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी सरकार की आलोचना की. हरियाणा में 21 से 23 दिसंबर तक यात्रा के पहले चरण में 130 किलोमीटर की दूरी तय की गई और यह नूहं, गुरुग्राम और फरीदाबाद जिलों से गुजरी थी. भारत जोड़ो यात्रा’ 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और 30 जनवरी को श्रीनगर में राहुल गांधी के राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने के साथ संपन्न होगी.

यात्रा के दौरान घायल हुईं विधायक किरण चौधरी को चोट लग गई है. उन्हें करनाल के सिग्नस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है. विधायक किरण चौधरी अपने संदेश में कहा कि आज भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उत्साहित यात्रियों की भगदड़ से पैर चोटिल हो गया है. आशा है फर्स्ट-ऐड करवा कर यात्रा में जल्द ही शामिल हो पाऊंगी. उन्हें करनाल के सिग्नस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है.

Most Popular

error: Content is protected !!