Sunday, May 12, 2024
HomeUncategorizedभाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र समिति का किया ऐलान, मंत्री...

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र समिति का किया ऐलान, मंत्री राजनाथ सिंह अध्यक्ष, लिस्ट में CM साय समेत 27 नेताओं के नाम शामिल

भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव घोषणापत्र समिति की घोषणा की. समिति की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे.
दिग्गज भाजपा नेता और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को इस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं, निर्मला सीतारमण को इसका संयोजक और पीयूष गोयल को सह संयोजक बनाया गया है. भाजपा मैनिफेस्टो कमेटी में अध्यक्ष समेत 27 सदस्यों को शामिल किया गया है.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में यह समिति लोकसभा चुनाव के लिए अपने चुनावी वादों को लेकर विचार-विमर्श करेगी और उन्हें अमलीजामा पहनाएगी. इसके लिए समिति देश भर के लोगों से सुझाव मांगेगी.
इस समिति के 27 सदस्यों में गुजरात, असम और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों को शामिल किया गया है. इसमें शिवराज सिंह चौहान और वसुंधरा राजे को भी रखा गया है. इस लिस्ट में उन नेताओं को भी जगह दी गई है. जो दूसरी पार्टियों को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

इन सदस्यों का भी है नाम
वहीं इस समिति के सदस्यों की बात करें तो इसमें 24 सदस्यों के नाम शामिल हैं। अर्जुन मुंडा, भूपेंद्र यादव, अर्जुनराम मेघवाल, किरेन रिजीजू, अश्विनी वैष्णव, धर्मेद्र प्रधान, भूपेंद्र पटेल, हिमंता विश्वसरमा, विष्णुदेव साय, मोहन यादव, शिवराज सिंह चौहान, वसुंधरा राजे, स्मृति ईरानी, जुएल ओराम, रविशंकर प्रसाद, सुशील मोदी, केशव प्रसाद मौर्य, राजीव चंद्रशेखर, विनोद तावड़े, राधामोहन दास अग्रवाल, मनजिंदर सिंह सिरसा, ओपी धनखड़, अनिल एंटनी, तारीक मंसूर इस समिति के सदस्य हैं.
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा की मेनिफेस्टो कमेटी
राजनाथ सिंह- अध्यक्ष
निर्मला सीमरमण- संयोजक
पीयूष गोयल- सह-संयोजक
अर्जुन मुंडा- सदस्य
भूपेद्र यादव- सदस्य
अर्जुन राम मेघवाल- सदस्य
किरेन रिजीजू- सदस्य
अश्विनी वैष्णव- सदस्य
धमेंद्र प्रधान- सदस्य
भूपेंद्र पटेल- सदस्य
हिमंता विश्व सरमा- सदस्य
विष्णु देव सांय- सदस्य
मोहन यादव- सदस्य
शिवराज सिंह चौहान- सदस्य
वसुंधरा राजे- सदस्य
स्मृति ईरानी- सदस्य
जुएल ओराम- सदस्य
रविशंकर प्रसाद- सदस्य
सुशील मोदी -सदस्य
केशव प्रसाद मौर्य- सदस्य
राजीव चंद्रशेखर- सदस्य
विनोद तावड़े- सदस्य
राधामोहन प्रसाद अग्रवाल-सदस्य
मनजिंदर सिंह सिरसा- सदस्य
ओपी धनखड़- सदस्य
अनिल एंटनी- सदस्य
तारीक मंसूर- सदस्य
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

Most Popular

error: Content is protected !!