Sunday, May 12, 2024
Homeक्राइमकिसानों से धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में लग गए...

किसानों से धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में लग गए 6 माह

गरियाबंद। छुरा पुलिस ने आज एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने किसानों से धोखाधड़ी कर फरार व्यापारी को पकड़ लिया है। हालाकिं पुलिस को इसमें 6 माह का वक्त लग गया।

दरअसल राजनांदगांव निवासी गिरधारी वाघवानी नामक व्यापारी पर छुरा क्षेत्र के किसानों से 25 लाख से अधिक के धान खरीदी की रकम अदा नही करने का आरोप है। पीड़ित किसानों ने 10 अक्टूबर 2021 को मामले की शिकायत छुरा थाना में दर्ज करायी थी। तब से पुलिस आरोपी की तलाश में थी जो आज पूरी हुई। छुरा पुलिस ने आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को ढूंढ निकालने में पुलिस को 6 माह का लंबा वक्त लग गया है।

25 लाख की रकम हड़पने का आरोप

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी गिरधारी वाधवानी छुरा में दुकान खोलकर धान खरीदी का कारोबार करता था। आरोपी ने इस दौरान किसानों से लाखों का धान खरीदी किया और अंत मे तकरीबन 25 लाख से अधिक की रकम का चुकराया किये बैगर रफू चक्कर हो गया।

किसानों ने पुलिस से लगाई गुहार

पीड़ित किसानों ने छुरा थाना में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर मदद गुहार लगाई थी। छुरा पुलिस ने तफदीश शुरू की और आरोपी की तलाश में जुट गई। आज पुलिस ने महाराष्ट्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक आरोपी यावल रोड चोपडा विवेकानंद नगर एमएसईडी ऑफिस भुसावल जिला जलगांव महाराष्ट्र में छिपकर रह रहा था। पुलिस ने उसके मोबाईल लोकेशन के आधार पर ट्रेक किया और फिर घेराबंदी कर हिरासत में लेकर छुरा थाना लाया गया। फिलहाल पुलिस आरोपी को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

इनकी रही अहम भूमिका

उक्त कार्यवाही में सउनि० नीलूराम दीवान, प्रधान आरक्षक अंगद राव, हीरालाल चंद्राकर धनुष निषाद, आरक्षक सूर्यकांत राय, नरेन्द्र साहू डेकेश्वर सोनी, शिवदयाल नागेश, रेवाराम ध्रुव एवं सायबर सेल प्रभारी प्रधान आरक्षक सतीश यादव का विशेष योगदान रहा।

Most Popular

error: Content is protected !!