रायपुर, ताजा खबर पोलिटिकल डेस्क। राजनांदगांव M.P. संतोष पाण्डेय पर सोमवार को सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज हुई। M.P. संतोष पाण्डेय पर आरोप है कि उन्होंने किसान बिल का विरोध कर रहे किसानों को खालिस्तानी, नक्सली कहा। M.P. पाण्डेय के खिलाफ पुलिस ने कांग्रेस नेता विनोद तिवारी का शिकायती पत्र रिसीव कर लिया है। ऐसे में देखना ये होगा कि पुलिस M.P. पाण्डेय के खिलाफ क्या कार्यवाही करती है?
00 क्या कहते हैं विनोद तिवारी
कांग्रेस नेता विनोद तिवारी ने कहा कि सांसद संतोष पांडेय ने बहुत ही शर्मनाक बयान दिया है। उन्होंने किसानो के सम्मान पर हमला किया है । लगता है कि सांसद पांडेय की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। 47 दिन से इस कड़ाके की ठंड में जब लोग हीटर चला कर घर में सोते हैं। ऐसी भयानक ठंड में हमारे किसान भाई बहन किसान बिल के खिलाफ सड़क की लड़ाई लड़ रहे है। और ये साथ देने के बजाय उल्टा उनका अपमान कर रहे हैं?
सांसद जैसे गरिमामय पद पर बैठे लोगों का ऐसा गैर जिम्मेदार बयान बहुत ही दुखदायी है। किसानो के हित की रक्षा करना सरकार का काम है। जो काम सांसद और सरकार को करना चाहिये वो काम किसान कर रहे हैं। और ये किसान विरोधी सांसद किसान के पक्ष में दो शब्द तो बोल नही पा रहे हैं। उल्टा प्रधानमंत्री मोदी को खुश करने ऐसा स्तरहीन शर्मनाक बयान दे रहे है।
इसे भी पढ़ें:Bus…..ना: 140 की जगह 200 रायपुर का किराया, किसी की समझ में नहीं आया
00 पुलिस कर रही उनकी तहरीर की जांच
सिविल लाइन थाने के टीआई आर के मिश्रा ने कहा कि तहरीर मिली है। उसकी जांच की जा रही है। इसके बाद उस पर विधि सम्मत कार्यवाही की जाएगी।
इसे भी पढ़ें: माँ पर लगा नाबालिक बेटे के यौन शोषण का आरोप, इस वजह से DGP ने आईजी को दिए जांच के आदेश