गरियाबंद : गरियाबंद जिले के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों में विधि विधान से तराजू और धान की पूजा अर्चना के बाद धान खरीदी प्रारंभ हुई जहां अगले 3 माह तक किसान धान बेच पाएंगे. सुहागपुर धान खरीदी केंद्र में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हाफिज खान ने पूजा अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ किया. वही दोपहर बाद कलेक्टर प्रभात मलिक भी निरीक्षण करते हुए धान खरीदी केंद्र सोहागपुर पहुंचे.
किसानों के बीते 3 माह के मेहनत का परिणाम आज सामने आया है. किसान अपना धान लेकर धान खरीदी केंद्रों में पहुंचे हैं. जिले में आज से धान खरीदी प्रारंभ हुई. 82 धान खरीदी केंद्रों में 85766 पंजीकृत किसान धान बेचेंगे गरियाबंद जिले में 1 लाख 1 हजार हेक्टेयर में किसानों ने धान की उपज पैदा की है. वहीं कुछ स्थानों पर टोकन कम कट पाए हैं तो कुछ स्थानों पर जिनके टोकन कट गए हैं उन किसानों के धान में नमी होने के कारण खरीदी प्रारंभ नहीं की जा सकी है.
पहले दिन जिले के धान खरीदी केंद्रों में धान के बोरों तथा तराजू की विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद किसानों ने धान बेचना प्रारंभ किया किसान जहां ऑनलाइन टोकन मिलने के चलते काफी खुश हैं. तो वही 2500 रुपए समर्थन मूल्य मिलने को लेकर भी किसानों ने संतुष्टि जाहिर की है हालांकि कुछ किसानों का कहना है कि पूरा 2500 साथ मिलना चाहिए तब किसानों का भला हो पाएगा. वहीं कुछ स्थानों पर टोकन कम कट पाए हैं तो कुछ स्थानों पर जिनके टोकन कट गए हैं उन किसानों के धान में नमी होने के कारण खरीदी प्रारंभ नहीं की जा सकती है. प्रथम दिन 82 केंद्रों में 61 केंद्रों में टोकन कटे हैं जिनमें जिनमें 458 किसानों ने टोकन कटवाया है वही लगभग 13 हजार क्विंटल के टोकन बिक्री हेतु काटे गए है.
सुहागपुर धान खरीदी केंद्र में धान खरीदी का शुभारंभ करने पहुंचे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हाफिज खान किसान नेता
श्यामाचरण साहू ने कहा की मोबाइल से टोकन लेने की नई सुविधा के चलते किसानों को काफी सुविधा मिलेगी दो बार धान खरीदी केंद्र आने की जरूरत नहीं पड़ेगी. राज्य सरकार ने किसान हित में अच्छा निर्णय लिया है 2500 समर्थन मूल्य से भी किसान काफी खुश हैं. अब किसानों को अपनी बीते 3 माह की मेहनत का परिणाम मिलने ही वाला है. किसान इसे लेकर खासे उत्साहित है.