गरियाबंद, ताजा खबर पोलिटिकल डेस्क। Twitter पर सियासी तकरार इन दिनों तेज होती जा रही है। Twitter पर एक ट्वीट क्या दिखा कि कांग्रेस तत्काल उस पर पलटवार करती है। ऐसा ही माजरा आज भी देखने को मिला। जब Twitter पर पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ रमन सिंह ने कांग्रेस के राज को गुंडाराज कहा। तो पूर्व महापौर किरणमयी नायक उनके ऊपर हमलावर हो गईं।
00 क्या था डाॅ रमन सिंह का ट्वीट
असल में कांग्रेस को टैग करते हुए डाॅ. रमन सिंह ने लिखा कि राज का पर्यायवाची गुंडाराज होता है। कांग्रेसी पुलिस कर्मियों से मारपीट कर रहे हैं। कांग्रेसी पत्रकारों से मारपीट कर रहे हैं। बाकी गाली-गलौज, धमकी-चमकी तो आम बात है, लेकिन न केस न गिरफ्तारी, गुंडों से यारी ?
इसे भी पढ़ें: गरियाबंद पहुंची महिला आयोग अध्यक्ष ने सुलझाए कई मामले, एक मामले में सरपंच को देनी पड़ी सफाई
00 क्या है इसके पीछे की घटना
हाल ही में वार्ड क्रमांक 34 लाल बहादुर शास्त्री वार्ड के पार्षद कामरान अंसारी ने एक युवक को जमकर पीटा था। इसमें उल्टे उसी जयंत मंडावी पर सिविल लाइन थाने में एफआईआर हुई थी, जिसको पार्षद ने सरेआम लातों से मारा था। युवक की मां को भी धक्के दिए थे। इसके बाद सिविल लाइन थाने में पार्षद ने शिकायत की। उनकी शिकायत पर एक युवक को गिरफ्तार किया गया था। बाद में आदिवासी आयोग और भाजपा जिलाध्यक्ष के अलावा तमाम भाजपा नेताओं ने मिलकर मामले में कार्रवाई की मांग की। तभी से पार्षद फरार बताए जा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: Whatapp की नई प्राइवेट पॉलिसी को दिल्ली High Court में चुनौती, तुरंत रोक लगाने की मांग
00 पूर्व महापौर ने संभाला मोर्चा
डाॅ. रमन सिंह के ट्वीट पर पूर्व महापौर किरणमयी नायक ने मोर्चा संभाला। गरियाबंद दौरे पर पहुंची पूर्व महापौर और वर्तमान राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा किरणमयी नायक ने कहा कि लगता है उनका डिमोशन हो गया है। जो पार्षद स्तर के मामले में हस्तक्षेप कर रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह के वार से कांग्रेस पूरी तरह बचाव की मुद्रा में आ गई है। तभी तो राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा को मोर्चा संभालना पड़ा। कहते हैं न कि बात निकली है तो फिर दूर तलक जाएगी। अब देखना ये होगा कि पूर्व महापौर के इस पलटवार का भाजपा की ओर से क्या जवाब आता है ?
इसे भी पढ़ें: महिला डिप्टी कलेक्टरों ने यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों का किया स्वागत