Monday, May 13, 2024
Homeक्राइम10वीं की छात्रा ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

10वीं की छात्रा ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

गरियाबंद। 10वीं की छात्रा द्वारा खुदकुशी का मामला सामना आया है। मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जान में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फिंगेश्वर के वार्ड 12 में एक नाबालिक युवती का शव घर के कमरे में फांसी पर लटका बरामद हुआ है। घटना कल सुबह की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा और पीएम कार्रवाई के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

पुलिस के मुताबिक मृतिका का नाम वंदना बताया जा रहा है। 16 वर्षीय वंदना 10 वीं की छात्रा थी। कल सुबह उसकी लाश घर के ऊपरी कमरे में दुपट्टे से लटकी मिली थी। परिजन जब कमरे में पहुंचे तब घटना की जानकारी लगी उसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी फिंगेश्वर पुलिस को दी।

यह भी पढ़े :—जिला पंचायत सामान्य सभा में हंगामा, कुछ सदस्यों ने बैठक का किया बहिष्कार, अध्यक्ष ने कहा आल इज वेल, सीईओ ने किया किनारा

एएसआई हुमन ध्रुव ने बताया कि वंदना बीते 3 साल से अपने नाना के घर पर रहकर पढ़ाई कर रही थी। वंदना द्वारा अचानक खुदकुशी करने से परिजन भी सकते में है। परिजनों ने के मुताबिक उसके पेपर भी ठीक बने थे उसके बाद भी वंदना ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया वह भी समझ नही पा रहे है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Most Popular

error: Content is protected !!