10वीं की स्टूडेंट ने की खुदकुशी, एडमिट कार्ड लेकर स्कूल से लौटी छात्रा की फांसी के फंदे पर झूलते मिली लाश, सदमे में परिवार, जांच में जुटी पुलिस
A 10th-grade student committed suicide. Her body was found hanging from a noose after returning from school with her admit card. Her family is in shock and the police are investigating.
दुर्ग : दुर्ग जिले में बोर्ड परीक्षा देने से पहले एक छात्रा ने मौत को गले लगा लिया. वह सोमवार को परीक्षा का एडमीट कार्ड लेकर घर आई. रात 12 बजे तक बहनों के साथ पढ़ाई भी की. लेकिन सुबह उसकी लाश फंदे पर लटकी हुई मिली. यह नजारा सबसे पहले छात्रा की मां ने देखा. घबराई मां की चीख सुनकर घर के अन्य सदस्य भी कमरे से बाहर आए. यह मामला जामुल थाना इलाके के घासीदास नगर का है.
मृतिका की बहनों का कहना है कि नारायणी सोमवार को दोपहर 3 बजे बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड लेकर घर आई थी. नारायणी अपने एग्जाम को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त थी. उसे अपनी तैयारी पर पूरा भरोसा था. बड़ी बहन ने बताया कि रात को उसने बहनों के साथ 12 बजे तक पढ़ाई भी की. लेकिन सुबह जब उनकी मां उठी तो नारायणी फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी.
नारायणी को इस हालत में देखकर मां घबराकर चीख उठी. जिसके बाद माता की आवाज सुनकर युवती के पापा और बहने भी उठ गए. सभी ने आसपास के लोगों और जामुल थाना पुलिस को खबर दी.
सूचना मिलते ही जामुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अब तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. नाबालिग छात्रा के इस कदम के पीछे की वजहों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



