शराब के लिए पैसे चुराने पर गमछे से घोंटा पति का गला, बाथरूम में गिरने की झूठी कहानी का पुलिस ने किया भंडाफोड़, आरोपी पत्नी आशा गिरफ्तार
Wife strangles husband with a scarf after he steals money for alcohol; police expose her false claim that he fell in the bathroom—accused wife Asha arrested.
पांढुरना : मध्य प्रदेश के पांढुरना जिले में सौसर, लोधीखेड़ा थाना क्षेत्र के बोरगांव में पति द्वारा शराब के लिए पैसे चुराने से नाराज पत्नी द्वारा गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोपी महिला ने जुर्म छिपाने के लिए परिजनों को पति के बाथरूम में फिसलकर गिरने से मौत होने की झूठी कहानी सुनाई थी. हालांकि पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है.
पहले बताई बाथरूम में गिरने की बात
मिली जानकारी के मुताबिक 13 अक्टूबर को वार्ड नंबर 12, बोरगांव निवासी हेमराज नेहारे पिता मानिकराव नेहारे उप्र 38 साल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके भाई रविन्द्र नेहारे पिता मानिकराव नेहारे उप्र 42 साल की बाथरूम में गिरने से आई चोटों की वजह से मौत हो गई है. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया. पीएम रिपोर्ट और मर्ग जांच में खुलासा हुआ कि मृतक के साथ मारपीट कर किसी ने गला घोंटकर उसकी हत्या की है. इसके बाद 17 अक्टूबर को अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या धारा 103(1) बीएनएस का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई.
कड़ाई से पूछताछ में टूटा सब्र, कबूला जुर्म
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई. पुलिस टीम ने जब परिजनों से कड़ाई से पूछताछ की तो मृतक की पत्नी आशा नेहारे उम्र 42 साल टूट गई और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया.
विवाद की वजह: सब्जी की दुकान से शराब के लिए पैसे निकालना
पूछताछ में आरोपिया आशा नेहारे ने बताया कि वह सब्जी बेचने का काम करती है उसका पति शराब पीने का आदी था और अक्सर दुकान के गल्ले से पैसे निकाल लेता था. वारदात के दिन 13 अक्टूबर की दोपहर करीब 1:30 बजे भी पति ने दुकान से पैसे चुराकर शराब पी ली. इसी बात पर हुए विवाद के बाद उसने पहले पति के साथ हाथ-मुक्कों और लातों से मारपीट की और फिर सफेद रंग के गमछे से गला घोंटकर उसकी जान ले ली. इसके बाद पुलिस और रिश्तेदारों से बचने के लिए उसने बाथरूम में गिरने की मनगढ़ंत कहानी बना दी थी.
लोधीखेड़ा पुलिस ने आरोपिया आशा नेहारे को गिरफ्तार कर लिया है और उसे सौसर की अदालत में पेश कर आरोपी पत्नी को जेल दिया है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



