आरंग में बच्चों की देखभाल करने वाली 13 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी ने बस स्टैंड ले जाकर किया हैवानियत, आरोपी प्रवीण गिरफ्तार

A 13-year-old child caretaker was raped in Arang; the accused took her to the bus stand and committed the atrocity. Accused Praveen was arrested.

आरंग में बच्चों की देखभाल करने वाली 13 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी ने बस स्टैंड ले जाकर किया हैवानियत, आरोपी प्रवीण गिरफ्तार

आरंग : आरंग क्षेत्र में एक 13 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का एक जघन्य मामला सामने आया है. आरोप है कि आरोपी ने उसी मासूम किशोरी को अपनी वासना का शिकार बनाया. जो उसके अपने बच्चों की देखभाल का काम करती थी. इस मामले में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने नया बिजली आफिस के पास रहने वाले 28 साल के आरोपी प्रवीण प्रजापति उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया है. ये पूरा मामला आरंग थाना क्षेत्र का है.
आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि पीड़िता आरोपी प्रवीण प्रजापति उर्फ बिट्टू उम्र 28 साल के घर पर एक देखभाल करने वाली नाबालिग लड़की काम करती थी. आरोपी ने एक दिन किसी बहाने से उस मासूम बच्ची को आरंग बस स्टैंड के पास एक स्थान पर ले गया और वहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया.
इस घटना के बाद पीड़िता के परिवार वालों ने आरंग पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रवीण प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ यौन उत्पीड़न संबंधी कानून के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t