करंट की चपेट में आने से 2 साल के मासूम बच्चे की मौत, परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल, गांव में छाया मातम, जांच में जुटी पुलिस

A 2-year-old innocent child died due to electrocution, family members are inconsolable, mourning prevails in the village, police busy investigating

करंट की चपेट में आने से 2 साल के मासूम बच्चे की मौत, परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल, गांव में छाया मातम, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर/कोटा : बिलासपुर जिला में कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सलका में एक दर्दनाक हादसे में दो वर्षीय मासूम बालक की करंट लगने से मौत हो गई. बिजली करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम सलका में घर के सामने बिजली के खम्बे में लगे तार से घर मे बिजली कनेक्शन लिया था. बिजली के तार से घर में लिए गए बिजली कनेक्शन का अर्थिंग तार जमीन में गिर हुआ था. उसी समय घर के बाहर खेल रहे 2 साल का चंद्रभान नायक पिता सियाराम नायक निवासी सलका खेलते समय तार की चपेट में आ गया.
किसी ग्रामीण ने घटना की जानकारी परिवार वालो को दी. परिवार वाले इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा लेकर पहुंचे. जहां डियूटी डॉक्टर ने चंद्रभान नायक को मृत घोषित कर दिया. कोटा पुलिस ने शव का पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना लापरवाहीवश हुई है. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या बिजली कनेक्शन अवैध था और जिम्मेदार कौन है? इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB