छत्तीसगढ़ में धर्मगुरु परम आलय का विवादित बयान, कहा- लड़कियों को शादी से पहले सेक्स पर नहीं होना चाहिए एतराज, मचा बवाल
A controversial statement by religious leader Param Aalaya in Chhattisgarh, saying that girls should not object to sex before marriage, has caused an uproar.
बिलासपुर : एक कार्यक्रम में शामिल होने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे धर्मगुरु परम आलय ने ऐसा बयान दे दिया जिसने माहौल गरमा दिया. परम आलय ने कहा कि लड़कियों को शादी से पहले सेक्स से ऐतराज नहीं होना चाहिए. परम आलय ने अपनी बात को उदाहरण देकर समझाने की कोशिश की और कहा हम जब गाड़ी लेते हैं तो पहले चलाकर देखते हैं. चलाना सीखते हैं.” इतना ही नहीं उन्होंने सेक्स को पूजनीय बता दिया. सेक्स एनर्जी पर बात करते हुए उन्होंने दावा किया कि युवाओं को इसकी समझ और प्रशिक्षण देना जरुरी है. बाबा के इन बयानों का वीडियो सामने आने के बाद मामला विवाद का विषय बन गया है.
परम आलय बाबा का कहना है कि सेक्स एनर्जी का सदुपयोग सिखाना जरुरी है. हमें पश्चिम ने सिखाया है शरीर दो हिस्से में है. हमारी परंपरा नहीं कहती. बाबा की बात माने तो सेक्स की उम्र होते ही सेक्स में करने में कोई बुराई नहीं है. परम आलय बातें तो यहां धर्म, कर्म, परमात्मा, आत्मा की करने आए हैं. लेकिन लोगों को सेक्स के बारे में ज्ञान देने बैठ गए. यहां इनके आगवानी में क्या नेता, क्या मंत्री, क्या अफसर सब लाइन में खड़े हैं. आयोजकों ने बाबा का आयोजन किया है. बाबा सिखाने आए हैं प्रवचन नहीं प्रयोग.. लेकिन प्रयोग करने की वकालत कर रहे हैं सेक्स की.. बाबा ने टीनेजर्स में सेक्स-एज पर भी कमेंट किया.
उनके इस बयान से राज्य की सियासत भी गरमा गयी है. इस पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की भी कड़ी प्रतिक्रिया सामने आयी है. स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि महाराज और संतों को इस तरह के बयानों से बचना चाहिए. इनकी छवि को समाज आदर्श मानते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



