राजिम कुंभ मेला दर्शन कर लौट रहा परिवार दर्दनाक हादसे का शिकार, अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी बोलेरो, मची चीख पुकार, 8 घायल, 2 गंभीर
A family returning from Rajim Kumbh Mela met with a tragic accident; the Bolero lost control and overturned on the roadside, causing widespread outcry, with eight injured and two seriously injured.
गरियाबंद/राजिम : राजिम में बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया. गरियाबंद रोड स्थित सोहम हॉस्पिटल के सामने नेशनल हाईवे पर बारात से लौट रही एक बोलेरो वाहन भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई. इस हादसे में बोलेरो सवार कुल 8 लोग घायल हो गए. जिनमें से 2 की हालत नाज़ुक बताई जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक बोलेरो नम्बर CG 04 HZ 4119 में सवार सभी लोग देशमुख परिवार के सदस्य हैं. जो जंजगीर थाना अंडा, जिला दुर्ग से सिंधौरी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे.
शादी कार्यक्रम के बाद सभी लोग राजिम कुंभ कल्प मेला घूमने पहुंचे थे. मेला दर्शन के बाद लौटते समय यह हादसा हो गया. हादसे में गंभीर रुप से घायल दो लोगों को नयापारा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल रेफर किया गया है. जबकि अन्य घायलों का इलाज राजिम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है.
हादसे की खबर मिलने के बाद 112 पुलिस वाहन मौके पर पहुंचा और पुलिस ने फौरन राहत और बचाव कार्य शुरु किया. घायलों को 112 वाहन और प्राइवेट साधनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया.फिलहाल पुलिस हादसे की वजह की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



