राइस मिल में देर रात भड़की आग, धान से भरी ट्रक धू-धू कर जली, 200 कट्टा धान जलकर खाक, फायर ब्रिगेड ने 2:30 बजे पाया काबू, मिल सुरक्षित

A fire broke out at a rice mill late at night, burning a truck loaded with paddy, 200 sacks of paddy to ashes, the fire brigade brought the fire under control at 2:30 am, and the mill was safe.

राइस मिल में देर रात भड़की आग, धान से भरी ट्रक धू-धू कर जली, 200 कट्टा धान जलकर खाक, फायर ब्रिगेड ने 2:30 बजे पाया काबू, मिल सुरक्षित

गरियाबंद : शनिवार देर रात गरियाबंद के पैरी नगर स्थित माँ कर्मा राइस मिल में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. मिल के बाहर खड़ी धान से भरी एक ट्रक आग की लपटों में घिर गई. हादसे की खबर मिलते ही मिल के कर्मचारियों ने फौरन मिल मालिक विकास साहू को खबर दी. साहू ने फौरन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन को खबर दी. जिन्होंने बिना देर किए फायर ब्रिगेड और पुलिस विभाग से संपर्क कर मदद मांगी.
फायर टीम मौके पर पहुंची और पहले जलती हुई ट्रक पर काबू पाया. जिससे आग के फैलने से बड़ा हादसा टल गया. गनीमत रही कि आग मिल के अंदर स्थित गोदाम तक नहीं पहुंची. करीब रात 2:30 बजे तक फायर विभाग की टीम ने आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया.
मिल मालिक विकास साहू ने बताया कि ट्रक का अगला हिस्सा जल गया है. जबकि ट्रक में लोड करीब 200 कट्टा धान पूरी तरह राख हो गया. देर रात दो बजे पूर्व नपा अध्यक्ष गफ्फू मेमन की तत्परता और फायर विभाग की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t