तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, सिक्युरिटी बैरक लौट रहे गार्ड की दर्दनाक मौत, आधार कार्ड से हुई शिनाख्त
A high speed trailer hit a bike, a guard returning to the security barrack died a painful death, he was identified through his Aadhar card
रायगढ़ : रायगढ़ जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया है. सिक्युरिटी बैरक लौट रहे जिंदल कंपनी के एक गार्ड को ट्रेलर चालक ने जोरदार ठोकर मार दिया. इस दौरान मौके पर उसकी दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा इतना भयंकर था की युवक का सिर और चेहरा पूरी तरह से कुचला गया था. परिजनों की खबर के बाद पुलिस आरोपी चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है. यह मामला तमनार थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक तमनार थाने में धर्मेंदर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका साला दीपक सिंह निवासी झुनझुन राजस्थान बीते एक साल से उसके साथ JSPL कंपनी में गार्ड की नौकरी करता था. कल सुबह दीपक अपने एक दोस्त अंश प्रताप के मोटर सायकल को लेकर सुबह 8 बजे निकला था. इस दौरान सिक्युरिटी बैरक वापस आते समय जब वह शाम करीब सवा 4 बजे के आसपास आमाघाट पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा ही था तभी ट्रेलर वाहन नम्बर CG13 AW 7416 के चालक ने तेज और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए दीपक को अपनी चपेट में ले लिया.
ठोकर मारने के बाद ट्रेलर ने युवक को 20 मीटर तक घसीटा जिससे लाश कई टुकड़ों में बंट गए. मौके पर मिले आधार कार्ड के हिसाब से मृतक की शिनाख्त हो सकी. हादसे की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची. और मर्ग पंचनामा के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है.
परिजनों की रिपोर्ट के बाद तमनार पुलिस आरोपी ट्रेलर चालक के खिलाफ धारा 184, 106(1)बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
दो ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर, 8 घंटे केबिन में फंसे ड्राइवर की मौत
रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया. दो ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर में एक ट्रेलर ड्राइवर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. यह पूरी घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगुरसिया-पालीघाट मार्ग की है.
हादसा इतना भीषण था कि ट्रेलर का ड्राइवर केबिन में बुरी तरह फंस गया और करीब 8 घंटे तक केबिन में ही फंसा रहा. खबर मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद ड्राइवर के शव को बाहर निकाला. फिलहाल चक्रधर नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.



