शराब पीने के दौरान मामूली विवाद, दोस्तों ने सिर पर पत्थर से 30-40 बार वार कर उतारा मौत के घाट, फिर जला दी लाश, दो आरोपी गिरफ्तार
A minor dispute during a drinking session led to the man's death by friends hitting him 30-40 times on the head with a stone, then burning the body. Two accused arrested.
बिलासपुर : बिलासपुर जिले में तिफरा सब्जी मंडी रोड के पीछे झाड़ियों में मिली अधजली लाश के मामले में सिरगिट्टी पुलिस ने बड़ा खुलासा कर दिया है. करीब एक माह तक रहस्य बनी यह मर्डर मिस्ट्री अब सुलझ चुकी है. तकनीकी तथ्यों की पड़ताल और पुलिस टीम की सतर्कता से न सिर्फ मृतक की पहचान उजागर हुई. बल्कि हत्या के दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. वही इनके द्वारा दो अन्य घटनाओं को भी अंजाम दिया गया था.
मिली जानकारी के मुताबिक 7 नवंबर 2025 को होटल ग्रैंड लोटस के पीछे झाड़ियों में एक युवक का अधजला शव बरामद हुआ था. शव बुरी तरह जला होने के कारण पहचान कर पाना मुश्किल था. पुलिस ने गुमशुदगी रिपोर्ट और तकनीकी जांच के आधार पर मोबाइल डिटेल्स खंगाले और मृतक की पहचान गोपाल कोल उम्र 26 साल, निवासी सेमिया नेवारी, थाना जुगैल, जिला सोनभद्र (उ.प्र.) के रुप में की गई.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन पर सिरगिट्टी, सिविल लाइन, सरकंडा, तारबाहर थाना, ACCU व साइबर सेल की टीमों ने संयुक्त रुप से जांच शुरु की. जांच में सामने आया कि मृतक इन दोनों आरोपियों के साथ के साथ शराब पी और पीने के दौरान इनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और गुस्से में दोनों आरोपियों ने मिलकर एक ने गला दबाकर और दूसरा उसके सिर पर पत्थर से ताबड़तोड़ तीस से चालीस बार वार कर हत्या कर दी.
पुलिस को गुमराह करने और अपने जुर्म को छुपाने के लिए मृतक की पहचान मिटाने के लिए शव सहित कपड़ों को आग के हवाले कर दिया गया. इस वारदात के बाद दोनों आरोपी शराब के नशे में आपस में चर्चा कर हत्या के बारे में चर्चा आस पास के लोगों ने सुनी और पुलिस को इसकी जानकारी दी.
जहां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इनको गिरफ्तार कर हिरासत में लिया. जहां दोनों आरोपियों ने जुर्म करना कबूल कर लिया है. पुलिस ने कत्ल के जुर्म में गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.
खुलासे में एक बात समाने आई कि इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ कई आपराधिक मामले पहले से थाने में दर्ज है. दोनों आरोपी आदतन अपराधी किस्म के हैं. सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपी हत्या के बाद दो और जुर्म किए. जिसमें एक सड़क किनारे खड़ी मेटाडोर को आग के हवाले किया और इसके बाद एक मकान में घुसकर चोरी की घटना को भी अंजाम दिया.
गिरफ्तार आरोपी
1 अरुण दास मानिकपुरी उम्र 30 साल अभिलाषा परिसर, तिफरा
2 धनेश लोधी उर्फ राजू उम्र 34 साल यातायात नगर वार्ड 8, तिफरा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



