ट्रक ने बस को पीछे से मारी जोरदार टक्कर, 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत, 25 से ज्यादा घायल, मची चीख पुकार, इलाज जारी, ड्राइवर फरार

A truck hit a bus from behind, killing five passengers on the spot and injuring more than 25 others. The driver is absconding.

ट्रक ने बस को पीछे से मारी जोरदार टक्कर, 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत, 25 से ज्यादा घायल, मची चीख पुकार, इलाज जारी, ड्राइवर फरार

बलौदाबाजार/भाटापारा : रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे NH-130 पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से यात्री बस को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 29 यात्री घायल हो गए हैं. सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा सिमगा थाना क्षेत्र के दरचूरा गांव के पास सुबह करीब 11 बजे हुआ. बिलासपुर की तरफ जा रही यात्री बस को पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक नम्बर  MH37 T 1821 ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार कई यात्री अंदर ही फंस गए और उन्हें बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला.
हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की. हादसे में कुल 5 यात्रियों की मौत हो गई है. वहीं 29 लोग घायल बताए जा रहे हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए सिमगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है.
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. हादसे की खबर मिलते ही सिमगा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरु करते हुए मामले की जांच में जुट गई है. वहीं पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है.
मृतकों के नाम-
इस हादसे में कुल 5 लोगों की मौत हुई है. मृतकों में
त्रिवेणी साहू उम्र 62 साल निवासी बाबा मोहतरा बेमेतरा
दशरथ साहू उम्र 80 साल निवासी बाबा मोहतरा बेमेतरा
राधिका निर्मलकर उम्र 24 साल निवासी बेतर और खुशी साहू उम्र 2 साल निवासी बाबा मोहतरा बेमेतरा शामिल हैं. वहीं एक अज्ञात उम्र 18 साल की महिला की मौत रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में इलाज के दौरान हुई है.
घायलों की जानकारी
हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं. जिन्हें इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. घायलों में-
जानकी निषाद उम्र 55 साल निवासी कपसदा धरसींवा
अवधराम निषाद उम्र 60 साल निवासी कपसदा धरसींवा
ईश्वरी साहू उम्र 35 साल निवासी बलौदाबाजार
राजकुमार निषाद उम्र 30 साल निवासी रायपुर
सरोजनी साहू उम्र 27 साल और योगिता साहू उम्र 4 महिना निवासी बाबा मोहतरा बेमेतरा
दिलेश्वर डहरिया उम्र 50 साल व प्रमिला डहरिया उम्र 45) निवासी सोनपुरी, संदीप उम्र 13), सुनील उम्र 10 साल और जानवी उम्र 8) निवासी सोनपुरी
मनोज साहू उम्र 37 साल निवासी बलौदाबाजार शामिल हैं
वहीं ओम उम्र 18 साल निवासी किरवई
राज निर्मलकर उम्र 25 साल निवासी बेलर
ललित साहू उम्र 37 साल निवासी उरकुरा रायपुर
संतोष बंजारे उम्र 40 साल व शिवम बंजारे उम्र 15) निवासी दुधिया नवागांव
बंसत पैकरा (24 साल निवासी पुडू रतनपुर
रीता दास उम्र 56 साल निवासी भिलाई
मदनलाल धृतलहरे (65 साल निवासी चकवाय
पुरानिक राम उम्र 55 साल निवासी रायपुर
पंजाब राम उम्र 47 साल निवासी तारागंज
खुशबू निषाद उम्र 27 साल निवासी भोथा मंगरलोड
देव निर्मलकर निवासी बेतल
गौरव निर्मलकर उम्र 4 साल निवासी बेतर
सैयद रहमद उम्र 25 साल निवासी रायपुर
गायत्री चंद्राकर उम्र 56 साल व दिव्या भारती उम्र 34 साल निवासी दुर्ग और छहुरा आहीर उम्र 56 साल निवासी जांजगीर-चांपा (डिघोरा)
को नाजुक हालत में रायपुर के मेकाहारा अस्पताल रेफर किया गया है.