सिविल लाइन थाने के लॉकअप में युवक ने ब्लेड से खुद को किया घायल, मच गया हड़कंप, अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी, जांच में जुटी पुलिस

A young man injured himself with a blade inside the Civil Lines police station lock-up, causing a stir; he has been admitted to the hospital and is undergoing treatment, while the police have launched an investigation.

सिविल लाइन थाने के लॉकअप में युवक ने ब्लेड से खुद को किया घायल, मच गया हड़कंप, अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर : सिविल लाइन थाना क्षेत्र के लॉकअप में एक युवक द्वारा ब्लेड से खुद को घायल करने का मामला सामने आया है. घटना के बाद पुलिस ने उसे इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई. पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है. और इसे पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश से जोड़कर देखा जा रहा है.
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना जरहाभाठा क्षेत्र में आयोजित शेख खलील डल्ला नाच कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस ने एक युवक को चाकू के साथ पकड़ा था. आरोपी की पहचान रामा कुर्रे के रूप में हुई है. तलाशी के दौरान उसके पास से पैंट की जेब में रखा एक चाकू बरामद किया गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर सिविल लाइन थाने लाया गया.
पुलिस के मुताबिक आरोपी को लॉकअप में रखा गया था. जहां कुछ समय बाद उसने अपने पास छिपाकर रखे ब्लेड के छोटे टुकड़े से अपने हाथ और सीने पर वार कर खुद को घायल कर लिया. बताया जा रहा है कि घटना के समय उसकी परिचित महिला मधु और एक नाबालिग लड़का उससे मिलने थाने पहुंचे थे. पुलिस इन दोनों की भूमिका की भी जांच कर रही है कि मुलाकात के दौरान कोई संदिग्ध गतिविधि तो नहीं हुई. पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी ने ब्लेड का छोटा टुकड़ा पहले से अपने पास छिपाकर रखा था और उसी का उपयोग कर खुद को चोट पहुंचाई. पुलिस के मुताबिक आरोपी होश में है और उसने कबूल किया है कि उसने यह कदमख्नुद उठाया है.
अधिकारियों का कहना है कि आरोपी पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. जिनकी जानकारी खंगाली जा रही है. यह भी जांच का विषय है कि लॉकअप में सुरक्षा के बावजूद उसके पास ब्लेड का टुकड़ा कैसे पहुंचा घटना के बाद पुलिस विभाग में भी हड़कंप की हालत देखी गई है. सुरक्षा व्यवस्था और थाने की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और जो भी लापरवाही सामने आएगी, उस पर कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल युवक की हालत सामान्य बताई जा रही है. और उसे डॉक्टरों की निगरानी के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं यह घटना किसी दबाव या अन्य कारण से तो नहीं की गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t