थाने के बैरक में सुबह फंदे से लटकती मिली एएसआई की लाश, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस, एएसआई ने मानसिक तनाव में लगाई फांसी
ASI's body was found hanging from a noose in the barrack of the police station in the morning, causing a stir, police started investigating, ASI committed suicide due to mental stress
बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एएसआई ने फांसी लगाकर खुदेकुशी कर ली. पुलिस बैरक में शनिवार की सुबह एएसआई की लाश लटकती मिली. साथी आरक्षकों ने सुबह जब लाश लटकती देखी तो उसे उतार कर अस्पताल ले गए. हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. मृतक आरक्षक की पहचान हीरामन मंडावी के रुप में हुई और वह दुर्ग के बोरसी का रहने वाला था. घटना बालोद जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक दल्ली राजहरा पुलिस ने बताया कि हीरामन मंडावी पुलिस बैरक में ही रहते थे. 7 महीने पहले ही उनका ट्रांसफर अर्जुन्दा से दल्लीराजहरा थाने में हुआ था. शुक्रवार रात करीब 11 बजे तक वे थाने में कार्यरत रहे और उसके बाद सोने चले गए. सुबह काफी देर तक जब हीरामन मंडावी ड्यूटी पर नहीं लौटे तो साथी पुलिसकर्मियों ने उनके बैरक में गए तो उन्होंने हिरामन को फंदे पर झूलते देखा. उनके परिजनों को खबर दे दी गई है. खुदकुशी की वजह सामने नहीं आई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि एएसआई हीरामन मंडावी लंबे समय से परेशान थे.
एएसआई हीरामन मंडावी दुर्ग जिले के बोरसी के रहने वाले थे. उनका परिवार वहीं रहता है। वो लंबे समय से बालोद जिले में सेवाएं दे रहे थे. वे यातायात विभाग समेत जिले के कई थानों में पदस्थ रह चुके थे. 7 महीने पहले ही उनका ट्रांसफर अर्जुन्दा से दल्लीराजहरा थाने में हुआ था.
जांच में पता चला कि हीरामन मंडावी लंबे समय से मानसिक तनाव में थे. फिलहाल उनके तनाव का कारण क्या था. इसकी जांच की जा रही है. पुलिस घटना के बारे में मृतक पुलिसकर्मी के परिजनों और उनके साथी पुलिसकर्मियों से पूछताछ कर रही है. साथ ही जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



