पंचायत बैठक में विवाद के बाद सरपंच के घर तोड़फोड़, सचिव पर लोहे के औजार से जानलेवा हमला, दो सरदार और चंन्द्रमणी गिरफ्तार
After a dispute in the Panchayat meeting, the Sarpanch's house was vandalized, the secretary was attacked with an iron tool, two Sardars and Chandramani were arrested
बिलासपुर/सीपत : बिलासपुर जिला में थाना सीपत अंतर्गत ग्राम पंचायत कुली में तालाब मछली पालन ठेका वितरण को लेकर हुई ग्राम सभा के दौरान हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि सरपंच और सचिव पर घर घुसकर हथियार से हमला कर दिया. मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत कुली में दोपहर 1:30 बजे आयोजित ग्राम सभा में पंचायत सचिव राम सोनी द्वारा पट्टा वितरण की जानकारी दी जा रही थी, तभी गांव के सरदार सिंह ठाकुर ने 5 साल का पट्टा देने की जिद पर हंगामा खड़ा कर दिया. तालाब के 10 वर्षीय पट्टा वितरण को लेकर रविवार 13 जुलाई को पंचायत भवन में दोपहर और रात में हुए दो अलग-अलग विवाद ने बवाल का रुप ले लिया
सचिव द्वारा शासन के निर्देशों का हवाला देने पर सरदार सिंह ने मां-बहन की गाली-गलौज करते हुए सचिव, सरपंच, उपसरपंच और पंचों को जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद रात करीब 9 बजे सरपंच बलराम वस्त्रकार के घर हमला हो गया.
सरपंच जब अपने बड़े भाई, भांजे और सचिव के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि सरदार सिंह ठाकुर, चंद्रमणि ठाकुर उर्फ मोना और सतीष ठाकुर उर्फ सत्तु दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुस गए. और पंचायत सचिव राम सोनी के सिर पर लोहे के औजार और पंच से वार कर गंभीर रुप से घायल कर दिया. जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे देवेश वस्त्रकार को भी चोट आई. घायल सचिव का इलाज बीटीआरसी अस्पताल बिलासपुर में चल रहा है.
ग्राम कुली के सरपंच बलराम प्रसाद वस्त्रकार पिता सौखीराम वस्त्रकार उम्र 37 साल निवासी कुली थाना सीपत जिला बिलासुपर छग ने थाना सीपत में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 13 जुलाई को ग्राम सभा के दौरान आरोपी सरदार सिंह ने गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी दी थी. फिर उसी दिन रात में सरदार सिंह और उसका साथी चंद्रमणि ठाकुर उर्फ मोना ने सरपंच के घर में जबरन घुसकर सरपंच, सचिव पर हमला कर दिया. जिसमें सचिव को गंभीर चोटें आई है.
थाना सीपत पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(2), 331(6), 3(5) बीएनएस के तहत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया. सीपत पुलिस ने सरपंच और सचिव की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरु की और दोनों आरोपियों सरदार सिंह और चंद्रमणि उर्फ मुन्नन ठाकुर को हिरासत में लिया गया और आगे की कारवाई के लिए जेल भेज दिया गया.
गिरफ्तार आरोपी
1. चंन्द्रमणी ठाकुर उर्फ मोना पिता युवराज सिंह ठाकुर उम्र 21 साल साकिन कुली थाना सीपत जिला बिलासपुर छग
2. सरदार सिंह पिता संतोष सिंह उम्र 28 साल निवासी कुली थाना सीपत जिला बिलासपुर छग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



