शादी का झांसा देकर एयर होस्टेस से दुष्कर्म!, धमतरी से रसूखदार व्यवसायी शरद गोयल को गिरफ्तार कर दिल्ली ले गई पुलिस, शहर में मचा हड़कंप

Air hostess raped on the pretext of marriage! Police arrested influential businessman Sharad Goyal from Dhamtari and took him to Delhi, causing panic in the city.

शादी का झांसा देकर एयर होस्टेस से दुष्कर्म!, धमतरी से रसूखदार व्यवसायी शरद गोयल को गिरफ्तार कर दिल्ली ले गई पुलिस, शहर में मचा हड़कंप

धमतरी : छत्तीसगढ़ राज्य के धमतरी जिले में से इस वक्त एक बड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां गुजराती कॉलोनी निवासी शरद गोयल को दिल्ली पुलिस गिरफ्तार कर साथ ले गई है. आरोप है कि युवक ने दिल्ली की एयरहोस्टेज से दुष्कर्म किया है. पीड़िता की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से यह कार्रवाई की है.
मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला धमतरी जिले के गुजराती कॉलोनी निवासी पेट्रोल पम्प मालिक शरद गोयल से जुड़ा है. दरअसल दिल्ली की एक एयरहोस्टेज ने आईजीआई एयरपोर्ट थाने में शिकायत दर्ज कराई कि धमतरी निवासी शरद गोयल ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. आरोप है कि शरद ने खुद को अविवाहित बताकर नजदीकियां बढ़ाई गई.
युवती का आरोप है कि शरद गोयल ने लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया. जबकि वह पहले से शादीशुदा है. मामले की जानकारी पर प्रेमिका के होश उड़े गए. तभी उसे खुद के साथ धोखाधड़ी का एहसास हुआ.
मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने धमतरी पहुंचकर स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया है. धमतरी अदालत से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद दिल्ली पुलिस आरोपी को अपने साथ दिल्ली ले गई है. एएसपी शैलेंद्र पांडेय ने नियमानुसार कार्रवाई की पुष्टि की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t