चलती ट्रेन के सामने कूदा बुजुर्ग, दो टुकड़ों में बंटा शरीर, दर्दनाक मौत, इधर युवक ने घर में फांसी लगाकर कर लिया खुदकुशी, पसरा मातम
An old man jumped in front of a moving train, his body split into two pieces, a painful death, while a young man committed suicide by hanging himself at home, people mourned
घर में फांसी लगाकर किया खुदकुशी
धमतरी : करेली चौकी अंतर्गत घर में फांसी लगाकर किया खुदकुशी गांव फैली सनसनी कुछ ग्रामीण ने बताया कि युवक शराब का आदी था. जिसके चलते जगह-जगह उधारी और शराब के खोज भटकता रहता था. यह मामला ग्राम करेली बड़ी का है .
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम पोखराज साहू पिता बसंत साहू उम्र 38 साल ग्राम करेली बड़ी 13 सितम्बर 2025 को शाम 7:30 से 14 सितम्बर 2025 की सुबह 6:30 के बीच अपने घर के छत के ऊपर बने कमरा में लकड़ी के म्यार में प्लास्टिक के रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.
बताया जा रहा है मृतक के दो बच्ची है. जो अपने नाना के घर में रहती थी और उसके बड़े भाई उसकी पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में हैं. मृतक अपने घर में अकेला रहता था. जो फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. करेली चौकी के पुलिस पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के शव परिजनों को सौंप दिया गया. चौकी प्रभारी ने बताया कि खुदकुशी की वजह फिलहाल अज्ञात है. पुलिस आगे की जांच में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
चलती ट्रेन के सामने कूदा बुजुर्ग, दो टुकड़ों में बंटा शरीर, दर्दनाक मौत
दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, भिलाई नगर रेलवे स्टेशन में एक बुजुर्ग ने चलती ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली. खबर मिलते ही मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस बुजुर्ग की शिनाख्त में जुट गई है. फ़िलहाल बुजुर्ग कौन हैं? कहां का रहने वाला है और खुदकुशी क्यों की. इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं आई है. पुलिस जांच में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



