राजधानी की प्रोफेसर कॉलोनी में मिला लावारिस बैग, जापानी महिला का पासपोर्ट और वीजा बरामद, इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

An unclaimed bag was found in the capital's Professor Colony, a Japanese woman's passport and visa were recovered, panic spread in the area, police started investigating

राजधानी की प्रोफेसर कॉलोनी में मिला लावारिस बैग, जापानी महिला का पासपोर्ट और वीजा बरामद, इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर : राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र स्थित प्रोफेसर कॉलोनी में एक लावारिस बैग मिलने से हड़कंप मच गया. बैग में जापानी महिला का पासपोर्ट, वीजा, एयर टिकट सहित कई अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं. पुलिस अब इस बैग और जापानी महिला की जानकारी जुटाकर मामले की जांच में जुट गई है. पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र स्थित प्रोफेसर कॉलोनी में एक लावारिस बैग मिलने से सनसनी फैल गई.
मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय युवक को टहलते हुए कचरे के ढेर में बैग मिला. जिसके बाद उसने फौरन पुलिस को इसकी खबर दी. जब पुलिस ने बैग की जांच की तो उसमें लैपटॉप, बड़ी तादाद में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और कई शहरों की यात्रा टिकटें पाई गई. बैग में 20 दिसंबर 2024 को टोक्यो से दिल्ली आने की टिकट भी मिली है. पासपोर्ट में महिला का नाम OTSUBO FUKIKO लिखा हुआ है.
इस बैग के मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं. बैग किसका है? क्या किसी विदेशी पर्यटक का सामान खो गया या किसी जुर्म से जुड़ा मामला है? इन सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस जांच में जुट गई है. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह जापानी महिला रायपुर में मौजूद है. या फिर उसका कहीं और पता लगाया जा सकता है. इसके लिए पुलिस पासपोर्ट और वीजा दस्तावेजों की मदद से विदेशी दूतावास और इमिग्रेशन विभाग से संपर्क करने की तैयारी कर रही है.
स्थानीय लोगों में जगी जिज्ञासा
लावारिस बैग मिलने की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं. कुछ लोगों को शक है कि यह बैग चोरी के बाद फेंका गया हो सकता है. तो कुछ का मानना है कि किसी विदेशी पर्यटक का सामान खो गया होगा. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जल्द ही इस मामले में स्थिति साफ होने की उम्मीद है.
निम्नलिखित अहम दस्तावेज पाए गए
जापानी महिला का पासपोर्ट और वीजा
20 दिसंबर 2024 को टोक्यो से दिल्ली आने की हवाई टिकट
अलग-अलग शहरों में यात्रा करने की कई टिकटें
लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI