ढाबा से खाना लेकर लौट रही महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सिर फटा, ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचला, दोनों की मौके पर हुई मौत
An unknown vehicle hit a woman returning from a Dhaba with food, her head was fractured, a trailer crushed a bike rider, both died on the spot
ढाबा से खाना लेकर लौट रही महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सिर फटा
अंबिकापुर : अंबिकापुर-बिलासपुर मुख्य मार्ग में उदयपुर के पास नेशनल हाईवे 130 में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मार दी. हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा रात करीब 12:30 बजे हुआ. जब घटना उदयपुर थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक नेशनल हाईवे 130 में ढाबे से खाना लेकर सड़क पार कर रही महिला को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. अल्कापुरी के पास एमपी ढाबे के सामने हुए हादसे में महिला उछलकर सड़क पर गिर गई. सिर और कनपटी में गंभीर चोटें आने से महिला ने दम तोड़ दिया.
वाहन की टक्कर की तेज आवाज सुनकर ढाबे से लोग बाहर निकले तो महिला खून से लथपथ सड़क पर पड़ी थी. उसे 112 वाहन की मदद से उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है. ढाबा संचालकों ने बताया कि महिला रात को खाना लेने ढाबे में आई थी. उदयपुर पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है.
नेशनल हाईवे 130 में तेज रफ्तार की वजह से लगातार हादसे हो रहे हैं. रविवार रात लखनपुर के जनपद कार्यालय में पदस्थ भृत्य महेंद्र दास उम्र 33 साल की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी. वे रात करीब 11 बजे अपने घर लौट रहे थे. वाहन की टक्कर से महेंद्र दास को गंभीर चोटें आईं. अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. भृत्य की बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन का भी पता नहीं चल सका है. लखनपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर हुई मौत
सारंगढ़ : छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई. एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाईक सवार युवक को ठोकर मार दी. हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही युवक की मौत हो गई. हादसे की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजकर जांच में जुट गई है.
वहीं दर्दनाक हादसे से नाराज होकर स्थानीय लोगो ने सुभाष चौक में चक्का जाम किया. ये हादसा बरमकेला के सरकारी अस्पताल के सामने हुआ है. बरमकेला पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



