नौकरी का झांसा देकर जिस्मफरोशी में धकेलने की कोशिश, परिवार को दी खत्म करने की धमकी, स्पा सेंटर संचालिका पूजा और मैनेजर गिरफ्तार

Attempted to force women into prostitution by promising jobs, threatened to kill their families; spa centre operator Pooja and manager arrested

नौकरी का झांसा देकर जिस्मफरोशी में धकेलने की कोशिश, परिवार को दी खत्म करने की धमकी, स्पा सेंटर संचालिका पूजा और मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर : स्पा में काम करने वाली युवती को संचालकों ने देह व्यापार में धकेल दिया. संचालकों की हरकतों से तंग आकर युवती ने काम छोड़ दिया तब स्पा संचालकों ने उसे छह महीने का वेतन भी नहीं दिया. इससे युवती परेशान हो गई. युवती ने पूरे मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की. इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर संचालक और मैनेजर को हिरासत में लिया है. आरोपित से पूछताछ की जा रही है.
सीएसपी निमितेष सिंह ने बताया कि सरगुजा जिले में रहने वाली युवती करीब आठ महीने पहले शहर आई थी. इधर-उधर काम ढूंढने के बाद युवती सत्यम चौक के पास स्थित आइवेरी स्पा सेंटर में काम करने लगी. स्पा के संचालक पूजा ढकाल और मैनेजर नीरु तमांग ने घर जाने पर एक साथ सारे रुपये देने की बात कहते हुए उसे हर महीने सिर्फ जरुरत के मुताबिक रुपये दिए. बाकी रुपये वे अपने पास रखने लगे.
जब युवती ने घर जाने के लिए अपने रुपये वापस मांगे तो उसे देह व्यापार पर मजबूर किया गया. अपनी मेहनत के रुपये पाने के लिए युवती ने एक बार उनकी बात मान ली. इसके बाद भी संचालकों ने उसे रुपये नहीं दिए. तब युवती परेशान हो गई. युवती ने इस पूरे मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की. युवती की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 143(1)(2), 296, 351(3), 3(5) व अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3(5) के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है. संचालक पूजा ढकाल और मैनेजर नीरु तमांग को हिरासत में लिया गया है. दोनों से पूछताछ की जा रही है.
शहर के अलग-अलग क्षेत्र में कई स्पा संचालित हैं. इनमें से कई जगहों पर स्पा सेंटर की आड़ में अवैध गतिविधियां संचालित करने की शिकायतें पुलिस को लगातार मिलती रही हैं. इसके बाद अधिकारियों ने स्पा सेंटर की नियमित जांच के निर्देश दिए हैं. किसी भी तरह की गवैध गतिविधि पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश अधिकारियों ने दिए हैं. अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस की टीम स्पा सेंटर की नियमित चेकिंग कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB