गोठान की भूमि पर भाजपा नेता का कब्जा, स्थगन आदेश के बाद भी निर्माण कार्य जारी, स्थानीय प्रशासन और पुलिस की मिलीभगत का आरोप
BJP leader occupies cowshed land, construction continues despite stay order, local administration and police collusion alleged
बलरामपुर : वाड्रफनगर विकासखंड के ग्राम पंचायत कछिया में सरकारी मद की गोठान भूमि पर भाजपा नेता द्वारा कब्जा कर मकान निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है. ग्रामीणों ने बताया कि यह जमीन शासन की गोठान योजना के अंतर्गत चिन्हित है. जिस पर भाजपा नेता अनूप गुप्ता द्वारा कब्जा कर मनमाने तरीके से निर्माण कार्य कराया जा रहा है.
ग्रामीणों ने इसकी शिकायत महीनों पूर्व तहसील कार्यालय चलानगी और एसडीएम वाड्रफनगर से की थी. जिसके बाद तहसीलदार चलगली द्वारा उक्त जमीन पर निर्माण कार्य रोकने के लिए स्थगन आदेश भी जारी किया गया था. इसके बावजूद भाजपा नेता के द्वारा प्रशासनिक आदेशों की अनदेखी करते हुए निर्माण कार्य जारी रखा गया है.
ग्रामीणों का आरोप है कि स्थानीय प्रशासन और पुलिस की मिलीभगत की वजह आरोपी के हौसले बुलंद हैं. एसडीएम कार्यालय के चक्कर काटने के बाद भी ग्रामीणों को इंसाफ नहीं मिल पा रहा है. उल्टा, शिकायत करने वाले प्रार्थी को ही चेतावनी दी जा रही है.
इस पूरे मामले में कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने कहा है कि मामले की जांच कराई जा रही है, जांच के बाद जरुरी कार्रवाई की जाएगी. ग्रामीणों ने शासन से मांग की है कि गोठान भूमि को कब्जामुक्त कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए. ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति शासकीय भूमि पर इस तरह से कब्जा करने का दुस्साहस न करे. और सरकारी जमीन सार्वजनिक हित के लिए काम आ सके.
इस मामले में वाड्रफनगर एसडीएम नीर निधि नदेहा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला उच्च न्यायालय में चल रहा है. हमारे संज्ञान में है. जैसा निर्देश उच्च न्यायालय से प्राप्त होगा वैसा फैसला लिया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



