बैगा आदिवासी स्कूली छात्रा की पेड़ से लटकी मिली लाश, बेटी की मौत को पिता ने बताया हत्या, शव का दोबारा होगा पोस्टमार्टम
Body of Baiga tribal school girl found hanging from a tree, father calls daughter's death a murder, postmortem of the body will be done again
बिलासपुर/कोटा : बिलासपुर जिला में कोटा थाना क्षेत्र के लठोरी गांव में 15 दिन पहले एक बैगा आदिवासी स्कूली छात्रा का शव बगीचे में पेड़ से लटका मिला था. पुलिस ने इसे खुदकुशी मानकर कार्रवाई की. लेकिन अब मृतका के पिता ने इस मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है. बुधवार को वह बिलासपुर एसएसपी कार्यालय पहुंचे और दोबारा पोस्टमार्टम, फॉरेंसिक जांच और मोबाइल डिटेल्स की मांग की.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतका अमीषा बैगा उम्र 18 ग्राम लठोरी निवासी फागुन सिंह बैगा की बेटी थी. वह हाल ही में 10वीं की परीक्षा में सेकंड डिवीजन (52%) से पास हुई थी. बताया गया कि वह अपने क्षेत्र की पहली ऐसी बैगा छात्रा थी जिसने दसवीं पास की थी और उसने आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए आवेदन भी किया था. परिवार को उसकी नौकरी तकरीबन तय लग रही थी.
11 मई की रात अमीषा की मां गुलाबवती अपने बेटे के साथ पास के गांव में एक शादी समारोह में गई थीं. घर पर अमीषा अपनी दादी और चार साल के छोटे भाई के साथ थी. रात करीब 11 बजे जब मां वापस लौटीं, तो अमीषा घर पर नहीं थी. परिवार ने सोचा कि वह किसी सहेली के यहां रुक गई होगी. लेकिन सुबह उसका शव बगीचे में एक पेड़ से लटका मिला. पुलिस ने प्राथमिक जांच में इसे खुदकुशी माना है.
अमीषा के पिता फागुन सिंह बैगा ने बुधवार को एसएसपी से मुलाकात कर साफ कहा कि उनकी बेटी खुदकुशी नहीं कर सकती. उन्होंने आरोप लगाया कि किसी ने उसे बहला-फुसलाकर घर से बाहर ले जाकर उसकी गला दबाकर हत्या की और फिर शव को खुदकुशी का रुप देने के लिए पेड़ से लटका दिया गया. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोबारा पोस्टमार्टम, फॉरेंसिक विश्लेषण और मोबाइल कॉल डिटेल्स निकलवाने की अपील की.
गौरतलब है कि बैगा समुदाय एक विशेष जनजाति के रुप में चिन्हित. जिसे राष्ट्रपति की दत्तक संतान माना गया है. इस समुदाय से जुड़ी किसी भी घटना को बेहद संवेदनशील माना जाता है. ऐसे में अमीषा की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



