पुलिस लिखी गाड़ी में बाउंसरों की सैर, गाड़ी में POLICE लिखवाना ट्रेवर्ल्स संचालक को पड़ा भारी महंगा, VIDEO वायरल होने पर आरोपी वीरेंद्र जैन गिरफ्तार
Bouncers ride in a vehicle with "Police" written on it. The travel operator found it very costly. After the video went viral, accused Virendra Jain was arrested.
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ बिलासपुर में बाउंसरों ने धौंसपट्टी दिखाते पुलिस लिखी गाड़ी में जमकर सैर किया. सैर के दौरान आने जाने वालों पर धौंस भी जमाया. इतना तक रह जाते हो ट्रेवल्स संचालक की मुसिबत नहीं बढ़ती. बाउंसरों ने बकायदा वीडियो बनाया और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इसे वायरल कर दिया. वायरल वीडियो एसएसपी रजनेश सिंह तक जा पहुंचा. एसएसपी की फटकार के चंद घंटों के भीतर संचालक को पुलिस ने अरेस्ट कर जेल भेज दिया है. यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.
सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है. जिसमें स्कार्पियो के आगे और पीछे पुलिस लिखी हुई है. उसमें बाउंसर सवार होकर घूमते दिख रहे हैं. वीडियो में बाउंसर खुद को पुलिस अफसर बताकर रौब दिखाते हुए नजर आ रहे हैं. यह वीडियो एसएसपी रजनेश सिंह तक पहुंच गया. उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया और स्कार्पियो की तलाश कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए.
वीडियो के आधार पर पुलिस ने जानकारी जुटाई, तब पता चला कि पहले यह गाड़ी पुलिस लाइन में किराए पर चलती थी. उसी समय कोतवाली क्षेत्र के करबला निवासी वीरेन्द्र जैन पिता प्रवीण कुमार जैन गाड़ी के आगे-पीछे पुलिस लिखवा लिया था. पुलिस ने स्कार्पियो की तलाश कर उसे जब्त कर लिया. ट्रेवर्ल्स संचालक वीरेंद्र जैन को पकड़कर थाने ले आई.
आरोपी वीरेंद्र जैन से पूछताछ में पता चला, उसने पुलिस लाइन से गाड़ी हटने के बाद भी पुलिस का लोगों नहीं मिटाया और पुलिस भी लिखा रहा। गाड़ी को उसने किराए पर दिया था. इसी दौरान बाउंसर जैसे दिखने वाले युवकों ने गाड़ी के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पुलिस ने उसके खिलाफ लोक सेवक के पद का फर्जी उपयोग और गलत तरीके से प्रभाव डालने का मामला दर्ज किया है. साथ ही स्कार्पियो को जब्त कर आरोपी वीरेंद्र जैन को गिरफ्तार किया है.
एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा, पुलिस के नाम, टैग या वर्दी का अनधिकृत उपयोग दंडनीय जुर्म है. जो लोग पुलिस के नाम का सहारा लेकर आम जनता पर रौब गांठने या नियमों को तोड़ने की कोशिश करेंगे, उन पर इसी तरह कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



