घर से बाहर बुलाकर हाथ-मुक्कों और चाकू से जानलेवा हमला, दो नाबालिग आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद एक फरार आरोपी राजू गिरफ्तार
Called out of the house and attacked with hands, fists and knife, after the arrest of two minor accused, one absconding accused Raju was arrested
रायगढ़ : रायगढ़ जिले में थाना चक्रधरनगर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी राजू चक्रवर्ती उर्फ बंगाली उम्र 22 साल को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक 3 जुलाई 2025 को छोटे अतरमुड़ा में रहने वाले एक किशोर पर आरोपी और उसके दो नाबालिग साथियों ने हमला किया था. वारदात के दिन दोपहर में आरोपी अपने दोस्तों के साथ पीड़ित के घर पहुंचा और उसे बाहर बुलाकर हाथ-मुक्कों और चाकू से हमला कर दिया. जिससे उसके गले और हाथ में चोट आई. पीड़ित की मां की रिपोर्ट पर थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 300/2025 धारा 109, 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई थी. अगले दिन दो नाबालिग आरोपियों को पकड़कर उनसे वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर किशोर न्यायालय भेजा गया. जबकि राजू उर्फ बंगाली फरार था.
आरोपी राजू चक्रवर्ती के खिलाफ पूर्व में आर्म्स एक्ट, मारपीट और चोरी की संपत्ति रखने जैसे कई मामलों में चालान हो चुका है. और उसके खिलाफ समय-समय पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है. फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने उसे मुखबीर से खबर मिलने पर गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया.
आरोपी राजू वकवर्ती उर्फ बगाली पिता दीपक चक्रवर्ती 22 साल निवासी छोटे अतरमुड़ा जिला पंचायत के पीछे राययगढ़ थाना चकधरनगर जिला रायगढ की पतासाजी और गिरफ्तारी में निरीक्षक अमित शुक्ला, सहायक उप निरीक्षक आशिक रात्रे, प्रधान आरक्षक संजय तिवारी और आरक्षक जयसिंह की अहम भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



