प्रसाद लेने के लिए जुटी भीड़, अचानक गिरी हनुमान मंदिर की छत, 7 श्रद्धालुओं की मौत, 25 श्रद्धालु घायल, मरने वालों के परिवार को 5 लाख मुआवजे का ऐलान

Crowd gathered for *prasad*; Hanuman temple roof suddenly collapses; 7 devotees killed, 25 injured; ₹5 lakh compensation announced for the families of the deceased.

प्रसाद लेने के लिए जुटी भीड़, अचानक गिरी हनुमान मंदिर की छत, 7 श्रद्धालुओं की मौत, 25 श्रद्धालु घायल, मरने वालों के परिवार को 5 लाख मुआवजे का ऐलान

परभणी : महाराष्ट्र के परभणी जिले में यशवाड़ी देवस्थान में हनुमान मंदिर के हॉल की निर्माणाधीन छत शनिवार दोपहर गिर गई. मलबे में में दबने से 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 25 श्रद्धालु घायल हो गए. जिन्हें अस्पताल पहुंचाया. हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है। वीडियो के मुताबिक दोपहर 3 बजे कई लोग लाइन में खड़े होकर प्रसाद दर्शन-पूजा कर रहे थे. तभी बांस और लोहे की रॉड से बना सेंट्रिंग स्ट्रक्चर टूट गया.
मिली जानकारी के मुताबिक हनुमान मंदिर के ठीक सामने सभामंडप बनाने का काम चल रहा था.  दोपहर के समय श्रद्धालु प्रसाद ले रहे थे. अचानक मंदिर का स्ट्रक्चर और पत्थर भरभराकर गिर पड़े. हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया.
मनवत तालुका में बने त्रिमूर्ति मंदिर में श्रद्धालु दर्शन और पूजा कर रहे थे. दोपहर 3 बजे प्रसाद ले रहे श्रद्धालुओं पर मंदिर के ठीक सामने बन रहा सभा मंडप अचानक भरभराकर गिर पड़ा. इससे मंदिर में अफरा-तफरी मच गई. बाहर मौजूद दूसरे श्रद्धालुओं ने निर्माण सामग्री और मंडप पर लग रहे पत्थर हटाने शुरू कर दिए. प्रशासन और रेस्क्यू टीमों के आने से पहले दर्शन करने आए बाकी श्रद्धालुओं ने मलबा हटाना शुरु किया और दबे हुए श्रद्धालुओं को निकाला.
मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने बताया कि मलबे में करीब 40 लोग दब गए थे. उन्हें निकालने के लिए पत्थर और लोहे-बांस का स्ट्रक्चर हटाना शुरु किया. मारुति मंदिर के सभा मंडप को पत्थर से बनाया जा रहा था. दर्शन करने आए श्रद्धालुओं पर यही पत्थर गिरे. जिससे उन्हें बचने का मौका नहीं मिला. हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन जेसीबी लेकर पहुंचा. मलबा और पत्थर हटाने का काम तेजी से किया गया घायल श्रद्धालुओं को अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस बुलाई गई. रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो गया है. 25 घायल श्रद्धालुओं को हॉस्पिटल पहुंचा दिया गया.
मरने वालों के परिवार को 5 लाख मुआवजे का ऐलान
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी श्रद्धालुओं की मौत पर दुख जताया और कहा कि घायलों का इलाज किया जा रहा है. उन्होंने घोषणा की कि मरने वालों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी.
मरने वालों में अब तक संतोष गडाडे (मंथा के रहने वाले), आकाश सुरदुसे (परभणी), मुनेश अग्रवाल (जिंतूर), सूरज पोपटकर (मनवत) और श्रीकृष्ण गवारे (वडवानी-बीड) की पहचान हो चुकी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t