सोने और चांदी की कीमतें में आयी गिरावट...

नई दिल्ली : घरेलू बाजार में बुधवार को सोने और चांदी की कीमतें नीचे आयी हैं। आज सुबह सोने के वायदा भाव की शुरुआत बढ़त के साथ हुई पर बाद में ये नीचे आने लगे। सुबह सोने का वायदा भाव 71,400 रुपये के करीब, जबकि चांदी का वायदा भाव 86,850 रुपये के करीब पहुंच गया।

सोने और चांदी की कीमतें में आयी गिरावट...

नई दिल्ली : घरेलू बाजार में बुधवार को सोने और चांदी की कीमतें नीचे आयी हैं। आज सुबह सोने के वायदा भाव की शुरुआत बढ़त के साथ हुई पर बाद में ये नीचे आने लगे। सुबह सोने का वायदा भाव 71,400 रुपये के करीब, जबकि चांदी का वायदा भाव 86,850 रुपये के करीब पहुंच गया। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव में कमजोर आई जबकि चांदी के वायदा भाव में बढ़त रही। सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई पर बाद में कीमतें नीचे आने लगीं। 

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का अगस्त अनुबंध आज 51 रुपये की तेजी के साथ 71,518 रुपये के भाव पर खुला। ये 71,522 रुपये के भाव पर दिन के उच्च और 71,370 रुपये के भाव पर दिन के निचले स्तर पर पहुंचा। सोने का वायदा भाव पिछले महीने 74,442 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर पर पहुंचा था। चांदी के वायदा भाव की शुरूआत कमजोर रही। एमसीएक्स पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई अनुबंध आज 76 रुपये की गिरावट के साथ 86,861 रुपये पर खुला। 

पिछले महीने चांदी के वायदा भाव 96,493 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गये थे। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत में तेजी रही पर बाद में दोनों के भाव में गिरावट देखी जाने लगी। कामेक्स पर सोना 2,331.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला इसका पिछला बंद भाव 2,330.80 डॉलर प्रति औंस था। वहीं कामेक्स पर चांदी के वायदा भाव 28.96 डॉलर के भाव पर खुले। इनका पिछला बंद भाव 28.86 डॉलर था।(एजेंसी)