मना करने के बावजूद तेज बहाव के बीच उफनते नाले में उतारी Scorpio, देखते ही देखते डूब गई गाड़ी!, नाला में टला बड़ा हादसा, वीडियो वायरल, FIR दर्ज
Despite warnings, a Scorpio was driven into a swollen drain with a strong current; the vehicle sank in moments. A major tragedy was averted; the video has gone viral, and an FIR has been registered.
कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा में भारी बारिश के बीच तीन युवक उफनते दादर नाले में स्कॉर्पियो लेकर घुस गए. तेज बहाव के बीच नाले में पहुंचते ही वाहन का इंजन बंद हो गया और गाड़ी बहने की स्थिति में आ गई. युवकों में चीख-पुकार मच गई. मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और राहगीरों ने रस्सियों की मदद से तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. इस मामले में मानिकपुर पुलिस ने दोनों लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक़ शनिवार को सुबह से हो रही लगातार बारिश की वजह से नाला उफान पर था और पुलिया के ऊपर से तेज रफ्तार में पानी बह रहा था. मौके पर मौजूद लोग वाहनों को आगे नहीं ले जाने की सलाह दे रहे थे. इसके बावजूद स्कॉर्पियो सवार दोनों युवक पुलिया पार करने लगे.
नाले के बीच पहुंचते ही पानी के तेज बहाव ने वाहन को अपनी चपेट में ले लिया. ग्रामीणों ने फौरन मदद करते हुए दोनों को बाहर निकाला. खबर मिलने पर मानिकपुर पुलिस मौके पर पहुंची और हाइड्रा क्रेन की मदद से काफी मशक्कत के बाद स्कॉर्पियो को पानी से बाहर निकाला.
पुलिस के मुताबिक़ वाहन में अंकित श्रीवास्तव और चंद्र कुमार कश्यप सवार थे. दोनों का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट कराया गया, जिसमें शराब के सेवन की पुष्टि हुई. पुलिस का कहना है कि उफनते नाले को पार करने का प्रयास बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता था. इसी को देखते हुए दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



