ड्रेस वितरण में गड़बड़ी, छात्रों की गलत जानकारी देने पर एक्शन, DEO पर गिरी गाज, रिटायर से चार महीने पहले जिला शिक्षा अधिकारी सस्पेंड

Disruptions in uniform distribution, action taken for providing incorrect student information, DEO suspended, District Education Officer suspended four months before retirement

ड्रेस वितरण में गड़बड़ी, छात्रों की गलत जानकारी देने पर एक्शन, DEO पर गिरी गाज, रिटायर से चार महीने पहले जिला शिक्षा अधिकारी सस्पेंड

रामानुजगंज : छत्तीसगढ़ शासन ने स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ी कार्रवाई करते हुए रामानुजगंज-बलरामपुर जिले के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी डी.एन. मिश्रा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. आदेश स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय, नवा रायपुर से जारी किया गया,
आदेश में कहा गया है कि 2025-26 में निःशुल्क गणवेश वितरण योजना के तहत 158244 छात्रों के लिए 316488 गणवेश प्राप्त हुए थे. जिनमें से सिर्फ 238066 गणवेश का वितरण किया गया. बाकी गणवेश बड़े पैमाने पर बच गए,
आदेश के मुताबिक मिश्रा द्वारा छात्रों की तादाद में त्रुटिपूर्ण आंकड़े दिए जाने और पूर्व वर्षों के बचे हुए गणवेश का समायोजन न करने से यह हालत बनी. शासन को आशंका है कि रखरखाव के कमी में अतिरिक्त गणवेश अनुपयोगी हो सकते हैं. जिससे सरकारी व्यय व्यर्थ जाएगा.
शासन ने इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम, 1965 के नियम-3 का उल्लंघन बताते हुए गंभीर कदाचार और अनुशासनहीनता करार दिया है. इसी आधार पर स्कूल शिक्षा विभाग ने मिश्रा को सस्पेंड किया.
निलंबन अवधि में मिश्रा का मुख्यालय सरगुजा संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा कार्यालय, अंबिकापुर नियत किया गया है. सूरजपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा को रामानुजगंज-बलरामपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. डी एन मिश्रा को निलंबन काल में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t