सर्व यादव समाज मैनपुर के दीपावली मिलन समारोह में खुशी से नाचने लगे जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम सहित अतिथि

Guests including District Panchayat Vice President Sanjay Netam started dancing happily in the Diwali meeting ceremony of Sarv Yadav Samaj Mainpur

सर्व यादव समाज मैनपुर के दीपावली मिलन समारोह में खुशी से नाचने लगे जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम सहित अतिथि

गरियाबंद : सर्व यादव समाज एवं गोवर्धन उत्सव समिति मैनपुर के तत्वावधान में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी देवउठनी त्यौहार पर यादव समाज का दीपावली मिलन समारोह एवं देवउठनी महोत्सव का आयोजन किया गया.
समारोह में मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम, अध्यक्षता आशाराम यादव, सभापति रामेश्वर यादव, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सभापति लोकेश्वरी नेताम, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नंदनी नेताम, भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, मैनपुर जनपद सदस्य मनोज मिश्रा, जनपद सदस्य डाकेश्वर नेगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा, मैनपुर सरपंच बलदेव राज ठाकुर,महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रियंका कपिल शामिल रहे। सर्वप्रथम भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ और परम्परागत राउत दोहा के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया गया.
इस दौरान समाज के लोगों के बीच वर्तमान परिवेश पर चर्चा की. समाज के लोगों ने इस बात पर सहमति जताई कि वर्तमान परिस्थितियों में एक दूसरे की मदद से आगे बढ़ा जा सकता है. हमें एक दूसरे की मदद के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए.  
मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम ने इस अवसर पर कहा कि समाज का व्यक्ति किसी भी विचारधारा से जुड़ा हो लेकिन सामाजिक मंच पर हमे एकजुट रहना चाहिए. उन्नति में एक दूसरे की मदद के साथ कुरीतियों का उन्मूलन करने में पीछे नहीं रहना चाहिए. समाज के बच्चों को नशामुक्त जीवन व शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना चाहिए. साथ ही मेघावी बच्चों को मदद के लिए समाज को हमेशा तत्पर रहना चाहिए. बालिकाओं की पढ़ाई पर भी जोर देना चाहिए तभी हमारा समाज शिक्षित होकर आगे बढ़ सकता है.
जिला पंचायत सभापति लोकेश्वरी नेताम ने उपस्थितजनों को दीपावली और देवउठनी एकादशी की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।उन्होंने समाज के उत्थान के लिए महिलाओं युवाओं की सक्रिय भागीदारी, सहभागिता तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने पर जोर दिया.
भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि एकजुट होकर तीज त्योहार को मनाने की परंपरा जीवित रखने की बात कही और सभी युवाओं से समाज के विकास में क्रमशः सकारात्मक कदम बढ़ाकर उत्तरोत्तर उन्नति की बात रखी. साथ ही दीपावली पर्व को यादवों का सबसे बड़ा पर्व बताया.
इस अवसर पर थानुराम पटेल,गुंजेश कपिल, तुलसी राठौर, हरिश्वर पटेल, सदाराम यादव,दयाराम यादव, राजकुमार यादव,घनश्याम यादव, गजेंद्र यादव, जनक राम यादव, चेतन यादव,भुवन यादव, योगेंद्र यादव, फरसू राम यादव, नभ कुमार यादव, अयनु यादव,हरीश यादव,मुन्ना यादव, राजकुमार सोनवानी, सुंदर लाल कश्यप, रमसाय निर्मलकर, वीरेंद्र कुमार सहित क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन दीपक यादव ने किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb