अंधविश्वास का खौफनाक अंजाम, जादू-टोना के शक में बुजुर्ग महिला पर फरसे से हमला, हालत नाजुक, हिरासत में नाबालिग आरोपी, जांच में जुटी पुलिस

Horrifying consequence of superstition: elderly woman attacked with a battle-axe over suspicion of witchcraft; condition critical; minor accused in custody; police investigating.

अंधविश्वास का खौफनाक अंजाम, जादू-टोना के शक में बुजुर्ग महिला पर फरसे से हमला, हालत नाजुक, हिरासत में नाबालिग आरोपी, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा : कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में सोमवार को मानसिक रूप से बीमार और नशे का आदी एक नाबालिग जादू टोना के शक में पड़ोस में रहने वाली बुजुर्ग महिला पर फरसे से जानलेवा हमला कर दिया. हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसका अस्पताल में इलाज जारी है. पुलिस ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी नाबालिग पिछले दो साल से से मानसिक विक्षिप्तता से पीड़ित है और नशे का आदी भी है. सोमवार को उसने चारा काटने वाले फरसे से गांव की भरतीन बाई पर ताबड़तोड़ वार कर दिया. आरोपी को शक था कि भरतीन बाई पूजा पाठ करती हैं और उन्होंने ही उस पर जादू टोना कर दिया. इसी अंधविश्वास के चलते उसने यह हमला किया.
हमले की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से भागने लगा. घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने डायल 112 को खबर दी. एंबुलेंस से घायल महिला को फौरन अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया. डॉक्टरों के मुताबिक महिला के सिर पर गंभीर चोट आई है और काफी खून बह जाने से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.
खबर मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया. आरोपी के पिता ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा पिछले दो साल से मानसिक बीमारी और नशे की गिरफ्त में है. उसका कई बार इलाज भी कराया गया. लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और उससे पूछताछ की जा रही है.
कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी ने बताया कि आरोपी नाबालिग ने गांव में रहने वाली भरतीन बाई पर धारदार हथियार से हमला किया है. शुरूआती जांच में सामने आया है कि आरोपी को शक था कि महिला ने उस पर जादू टोना कर दिया है. इसी वजह से उसने हमला किया. मामले में आगे विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है.

इस खूनी वारदात के बाद से लखनपुर गाँव में दहशत और तनाव का माहौल है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और पुलिस से कड़ी नाराजगी जताते हुए मांग की है कि क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, समाज में घूम रहे ऐसे मानसिक रूप से बीमार और हिंसक प्रवृत्ति के लोगों के समुचित इलाज व पुनर्वास के लिए प्रशासन ठोस कदम उठाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. 
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t