धमतरी में बिना तैराकी सीखे नहाने के लिए तालाब में लगा दी छलांग, गहरे पानी में डूबा, डूबने से युवक की मौत, गांव में शोक का माहौल
In Dhamtari, without learning swimming, he jumped into the pond to take bath, drowned in deep water, youth died due to drowning, atmosphere of mourning in the village.
धमतरी : छत्तीसगढ़ में धमतरी के ग्राम कंडेल में गांव के तालाब में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई. युवक की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम कंडेल में युवक सुबह के समय नहाने के लिए तालाब में छलांग लगाई. लेकिन तालाब में उतरते ही वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया. मृतक की खुमेश कुमार के तौर पर हुई है. घटना की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से युवक खुमेश कुमार के शव को तालाब से बाहर निकाला गया. इसके बाद रक्तदान एंबुलेंस की सहायता से शव को मर्च्युरी ले जाया गया. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया.
इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है. युवक की अचानक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है. स्थानीय प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरु कर दी है. साथ ही लोगों से तालाब में नहाते समय सावधानी बरतने की अपील की गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



