नया महीना शुरु होते ही महंगाई का झटका, UPI, ATM से लेकर टैक्स तक, आज से लागू हो रहे कई बड़े वित्तीय नियम, गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जेब पर पड़ेगा असर
Inflation hits as the new month begins, from UPI, ATMs to taxes, several major financial regulations come into effect today, gas cylinder prices rise, impacting the pocket.
आज 1 जून 2026 से देशभर में कई बड़े बदलाव लागू किए गए हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ सकता है. LPG सिलेंडर की कीमतों से लेकर UPI नियम, बैंकिंग चार्ज और ऑटो सेक्टर तक कई बदलाव किया गया. कुछ कार कंपनियां भी कीमतों में बढ़ोतरी की तैयारी कर चुकी हैं, जिससे नई कार खरीदना महंगा हो सकता है।
1. LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव संभव
19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 42 रुपये तक का इजाफा किया गया. जबकि 5 किलोग्राम वाले FTL सिलेंडर के दाम भी 11 रुपये बढ़ा दिए गए हैं. जिसका सीधा असर गरीब उपभोक्ताओं पर पड़ेगा. नई कीमतें 1 जून से लागू हो गई हैं. घरेलू इस्तेमाल वाले 14.2 किलोग्राम LPG सिलेंडर की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है.
नई दरों के मुताबिक दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर अब 3113.50 रुपये में मिलेगा. वहीं कोलकाता में इसकी कीमत 53.50 रुपये बढ़कर 3255.50 रुपये हो गई है. तेल कंपनियों की इस बढ़ोतरी का सीधा असर होटल, रेस्तरां, ढाबा, कैटरिंग और छोटे कारोबारियों पर पड़ सकता है. पहले से बढ़ती ईंधन और ट्रांसपोर्ट लागत के बीच यह नया झटका कारोबारियों की मुश्किलें और बढ़ा सकता है.
तेल विपणन कंपनियों ने छोटे व्यापारियों और नागरिकों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 5 किलो के FTL सिलेंडर की कीमत में भी 11 रुपये की बढ़ोतरी की है. इसके बाद दिल्ली में यह छोटा सिलेंडर अब 821.50 रुपये में मिलेगा.
साल 2026 की शुरुआत से ही कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं. जनवरी 2026 में दिल्ली में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 1691.50 रुपये थी. इसके बाद फरवरी में 49 रुपये, मार्च में 115 रुपये, अप्रैल में 195.50 रुपये और मई में सबसे बड़ी 993 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. अब जून में फिर 42 रुपये की वृद्धि के बाद दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3113.50 रुपये तक पहुंच गई है. यानी सिर्फ छह महीनों में कमर्शियल सिलेंडर के दाम में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
2. मारुति सुजुकी और हुंडई की कारें होंगी महंगी
ऑटोमोबाइल सेक्टर में कई कंपनियां लागत बढ़ने का हवाला देकर वाहनों की कीमतें बढ़ा रही हैं. मारुति सुजुकी ने अपने सभी मॉडलों की कीमतों में 30,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की घोषणा की है. वहीं, हुंडई मोटर इंडिया ने भी अपने पूरे पोर्टफोलियो की कीमतों में 12,800 रुपये तक की वृद्धि करने का फैसला किया है.
3. UPI भुगतान के नियमों में बदलाव
UPI लेनदेन को के तहत भुगतान करने से पहले सिर्फ बैंक में दर्ज वास्तविक लाभार्थी (Beneficiary) का नाम दिखेगा.
4. ATM और बैंकिंग शुल्क में बदलाव
कुछ बैंक ATM लेनदेन शुल्क, नकद निकासी सीमा और अन्य बैंकिंग सेवाओं से जुड़े नियमों में बदलाव कर सकते हैं। इसका असर ग्राहकों की दैनिक बैंकिंग गतिविधियों पर पड़ सकता है.
5. LPG कनेक्शन से जुड़े नए नियम
सरकार और संबंधित एजेंसियां LPG और PNG कनेक्शन को लेकर नए नियम लागू कर रही हैं. PNG सुविधा वाले क्षेत्रों में LPG कनेक्शन संबंधी नियमों को सख्ती से लागू किया जा सकता है. साथ ही गैस बुकिंग और रिफिल प्रक्रिया में भी बदलाव की चर्चा है.
आम आदमी पर कितना पड़ेगा असर?
6. 15 जून तक जमा करनी होगी एडवांस टैक्स की पहली किस्त
करदाताओं के लिए 15 जून अहम तारीख होगी. वित्त वर्ष 2026-27 के लिए एडवांस टैक्स की पहली किस्त जमा करने की आखरी तारीख 15 जून तय की गई है जिन करदाताओं की अनुमानित कर देनदारी 10,000 रुपये से ज्यादा है, उन्हें कुल एडवांस टैक्स का 15 प्रतिशत इस तारिख तक जमा करना होगा. समय पर भुगतान नहीं करने पर ब्याज का भुगतान करना पड़ सकता है.
7. बदलेंगे सोलर पैनल के नियम
सोलर ऊर्जा क्षेत्र में भी 1 जून 2026 से नए नियम लागू होंगे. सरकारी योजनाओं, सब्सिडी आधारित सोलर परियोजनाओं और नेट-मीटरिंग सिस्टम में सिर्फ उन्हीं सोलर पैनल और सोलर सेल का उपयोग किया जा सकेगा. जो सरकार की स्वीकृत सूची (ALMM) में शामिल हैं. नए नियमों के तहत 1 जून 2026 के बाद सरकारी योजनाओं में सिर्फ ALMM सूचीबद्ध कंपनियों के सोलर पैनल और सेल ही लगाए जा सकेंगे.
इन बदलावों का प्रभाव सीधे तौर पर घरेलू बजट, ईंधन खर्च, बैंकिंग सेवाओं और वाहन खरीदने की लागत पर पड़ सकता है. इसलिए 1 जून से लागू होने वाले नियमों और नई दरों पर नजर रखना जरूरी होगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



