सात फेरों से पहले दुल्हन जेवर और मोबाइल लेकर रफूचक्कर, मचा हड़कंप, दूल्हा पूछ रहा- मेरा बाबू किधर, सभी हैरान, शादी का मंडप या ‘धूम 4’ की शूटिंग?

Just before the wedding rituals could be completed, the bride fled with jewelry and a mobile phone, sparking a commotion; the bewildered groom kept asking, "Where is my darling?" leaving everyone stunned—was this a wedding mandap or the shoot for *Dhoom 4*?

सात फेरों से पहले दुल्हन जेवर और मोबाइल लेकर रफूचक्कर, मचा हड़कंप, दूल्हा पूछ रहा- मेरा बाबू किधर, सभी हैरान, शादी का मंडप या ‘धूम 4’ की शूटिंग?

जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर से एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जिसे सुनकर आप भी कहेंगे— “ये शादी हो रही थी या किसी बॉलीवुड सस्पेंस थ्रिलर फिल्म की शूटिंग?” जशपुर के बगीचा थाना क्षेत्र के पसिया गांव में शादी का शानदार मंडप सजा हुआ था. बारात दरवाजे पर आ चुकी थी. शहनाइयों की गूंज थी. और मेहमान रसगुल्लों का लुत्फ उठा रहे थे. बस कुछ ही देर में सात फेरे होने वाले थे. लेकिन तभी जो हुआ उसने सबके पैरों तले जमीन खिसका दी. दुल्हन अचानक अपने माता-पिता और परिजनों के साथ मंडप से गायब (नौ दो ग्यारह) हो गई.
गहने गए, मोबाइल गया और… दुल्हन भी गई
हड़कंप तब और बढ़ गया जब दूल्हा पक्ष ने आरोप लगाया कि दुल्हन सिर्फ खुद ही नहीं गई. बल्कि शादी के लिए रखे सोने-चांदी के भारी-भरकम जेवरात और मोबाइल फोन भी अपने साथ समेट ले गई. देखते ही देखते खुशियों का माहौल हाई-वोल्टेज ड्रामे और हंगामे के अखाड़े में बदल गया. रिश्तेदारों ने पूरा इलाका छान मारा. लेकिन दुल्हन का कहीं कोई सुराग नहीं मिला.
कहानी में ट्विस्ट: जबरदस्ती या मजबूरी?
दुल्हन की बहन का दावा है कि”दीदी को यह लड़का बिल्कुल पसंद नहीं था. मम्मी-पापा जबरदस्ती दबाव बनाकर यह शादी करवा रहे थे.” (यानी दिल थाम के बैठी दुल्हन ने ऐन मौके पर बगावत कर दी!)
दूल्हे की बहन का दावा है कि “लड़की वाले शादी का खर्च उठाने में असमर्थ थे. उन्होंने खुद हमसे कहा था कि आप लड़की को अपने घर ले जाइए और फिर चुपके से उसे लेकर निकल गए.”
दरअसल लड़की पक्ष की कमजोर आर्थिक स्थिति की वजह से यह अनोखी शादी दूल्हा पक्ष के घर पर ही धूमधाम से रखी गई थी. 30 जून को हल्दी की रस्म भी हंसी-खुशी निपट गई. लेकिन 1 जुलाई को फेरों के ठीक पहले पूरी ‘प्लानिंग’ के साथ यह कांड हो गया.
अब पुलिस करेगी ‘द ग्रेट एस्केप’ की जांच
प्यार का पंचनामा तो नहीं हुआ. लेकिन दूल्हा पक्ष ने सीधे बगीचा थाना पहुंचकर पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है. पुलिस का कहना है कि फिलहाल ये सारे आरोप दूल्हा पक्ष के हैं. दुल्हन किन हालातों में गई,और गहने-मोबाइल चोरी होने की बात में कितनी सच्चाई है. यह तो पूरी तफ्तीश और दोनों पक्षों से पूछताछ के बाद ही साफ हो पाएगा. खैर, सच्चाई जो भी हो लेकिन इस शादी ने इलाके के लोगों को हफ्तों तक गॉसिप करने का तगड़ा मसाला दे दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?