कुरुद नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा, क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल, विधायक अजय चंद्राकर ने ने जताई खुशी, कहा- महत्वपूर्ण उपलब्धि

Kurud Nagar Panchayat gets Municipality status, atmosphere of joy among the people of the area, MLA Ajay Chandrakar expressed happiness, said- important achievement

कुरुद नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा, क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल, विधायक अजय चंद्राकर ने ने जताई खुशी, कहा- महत्वपूर्ण उपलब्धि

कुरुद : प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए कुरूद नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा प्रदान किया है. इस फैसले का स्वागत करते हुए कुरुद विधायक अजय चंद्राकर ने इसे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक और विकास की दिशा में मील का पत्थर बताया.
विधायक चंद्राकर ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्रवासी नगर पालिका का दर्जा मिलने की प्रतीक्षा कर रहे थे. इस फैसले से अब कुरुद में शहरी विकास कार्यों की गति और तेज होगी. नगर पालिका बनने से क्षेत्र को अधिक योजनाओं का लाभ मिलेगा और नागरिक सुविधाओं का स्तर बेहतर होगा। सड़क, पेयजल, स्वच्छता, आधारभूत संरचना और अन्य आवश्यक सुविधाओं का विस्तार तेजी से किया जाएगा.
विधायक ने यह भी कहा कि यह फैसला केवल प्रशासनिक बदलाव नहीं है. बल्कि कुरुद की समग्र प्रगति और विकास की दिशा में एक अहम कदम है. नगर पालिका बनने के बाद यहां रोजगार के नए अवसर और व्यावसायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा.
अजय चंद्राकर ने इस उपलब्धि पर सभी क्षेत्रवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि कुरुद का यह दर्जा जनता की वर्षों की मांग और विश्वास का परिणाम है. अब जरूरत है कि सभी मिलकर कुरूद को विकास का आदर्श उदाहरण बनाएं और इसे एक आधुनिक, समृद्ध नगर के रूप में विकसित करें.
कुरूद नगर पालिका बनने के साथ ही क्षेत्र का शहरी और आर्थिक परिदृश्य आने वाले समय में और मजबूत होने की संभावना है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t