पिकअप बुकिंग कर लूटे गाड़ी व पैसे, डकैती के आरोप में घटना के बाद से फरार नाबालिग समेत 2 आरोपी गिरफ्तार, जंगल ले जाकर दिया वारदात को अंजाम
Looted car and money after booking a pickup 2 accused including a minor absconding after the incident arrested on charges of robbery took the crime to the forest and committed it
बिलासपुर : सोंठी के जंगल में ले जाकर पिकअप लूटने वाले दो फरार आरोपियों को सीपत पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस मामले के तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक राजन महरा डबरीपारा हरदीबाजार दीपका ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 9 सितम्बर 2024 को पांच लोगों ने हरदीबाजार से मारपीट की धमकी देकर ग्राम सोंठी थाना सीपत के जंगल में ले जाकर पिकअप लेकर भाग गए. इसके अलावा उसका मोबाईल और 220 रुपये नगदी रकम को भी लूट लिया.
अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना सीपत में अप क्रमांक 439/2024 धारा- 309(4), 3(5) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. इस मामले की जांच के दौरान आरोपी ऋषि कुमार पाटले, जानू कोशले, नागराज पाटले सभी निवासी बांधपारा चंदनिया थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा छग को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था
इस मामले में धारा 310(2) बीएनएस का अपराध घटित होना पाए जाने पर मामले में फरार आरोपियों की तलाश की जा रही थी. आरोपी करीब डेढ़ महीने से फरार थे. आरोपियों के रिश्तेदारों और संभावित जगह पर लगातार दबिश दिया जा रहा था. आरोपी गिरफ्तारी के डर से फरार थे. जिनमें से एक आरोपी और नाबालिग के घर आकर छुपे होने की मुखबिर से खबर मिली.
खबर के आधार पर थाना प्रभारी निलेश पांडेय स्टाफ के साथ आरोपियों के घर में दबिश दी और घेराबंदी कर आरोपी सुमीत कुमार मिरी पिता कृृष्ण कुमार मिरी उम्र 18 साल 6 महिना और एक नाबालिग आरोपी को ग्राम चंदनिया थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा से गिरफ्तार किया. आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेष पाण्डेय, सउनि दिलीप प्रभाकर, आरक्षक सुधीर कुजुर का सराहनीय योगदान रहा.
गिरफ्तार आरोपी
1. सुमीत कुमार मिरी पिता कृृष्ण कुमार मिरी उम्र 18 साल 6 महिना ग्राम चंदनिया थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा
2. एक नाबालिग बालक ग्राम चंदनिया थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



